फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The team reached Bada Bhangal by helicopter, gave vaccine to more than 100 people

धर्मशाला: हेलीकॉप्टर से बड़ा भंगाल पहुंची टीम,100 से अधिक लोगों को दी वैक्सीन

Wed, 01 Sep 2021 10:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Sep 2021 10:37 PM IST
सार

बड़ा भंगाल में वैक्सीनेशन के लिए जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, एडीसी राहुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीडी गुप्ता, डॉ. सौरभ और स्टाफ नर्स पायल पहुंचीं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि पहले दिन बड़ा भंगाल पहुंचकर सौ से अधिक लोगों को वैक्सीन दी गई। गुरुवार को भी टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। 

विज्ञापन
The team reached Bada Bhangal by helicopter, gave vaccine to more than 100 people
हेलीकॉप्टर से बड़ा भंगाल पहुंची टीम, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में कोविड वैक्सीनेशन के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम हेलीकॉप्टर से पहुंची। बुधवार को 100 से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज और अन्य को दूसरी डोज दी गई। बड़ा भंगाल में वैक्सीनेशन के लिए जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, एडीसी राहुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीडी गुप्ता, डॉ. सौरभ और स्टाफ नर्स पायल पहुंचीं।

विज्ञापन


डॉ. गुप्ता ने बताया कि पहले दिन बड़ा भंगाल पहुंचकर सौ से अधिक लोगों को वैक्सीन दी गई। गुरुवार को भी टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि डॉ. सौरभ और स्टाफ नर्स पायल बड़ा भंगाल में रहकर टीकाकरण अभियान को पूरा करने के बाद लौटेंगे। दरअसल, बड़ा भंगाल में वैक्सीनेशन पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर के बिना कोई चारा नहीं था। यहां रह रहे लोगों के लिए वैक्सीनेशन सुविधा देने के लिए सरकार ने हेलीकॉप्टर से वैक्सीन बड़ा भंगाल पहुंचाने के निर्देश जारी किए थे। वर्तमान में बड़ा भंगाल में करीब 180 लोग मौजूद हैं। अन्य लोग वापस बीड़ आ चुके हैं। बड़ा भंगाल पहुंचने के लिए तीन दिन का पैदल सफर तय करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed