फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The storm in Nankhari's Addu destroyed the ripe apple crop shimla

Shimla: ननखड़ी के अड्डू में अंधड़ ने सेब की तैयार फसल को किया तबाह,15 हजार पेटियों का नुकसान

Thu, 04 Sep 2025 05:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ननखड़ी (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Sep 2025 05:39 PM IST
सार

 बागवानों की करीब 15 हजार सेब पेटियों को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा ने केवल तैयार फसल को बर्बाद किया है, बल्कि सेब के पौधों को भी भारी क्षति पहुंचाई है। 

विज्ञापन
The storm in Nankhari's Addu destroyed the ripe apple crop shimla
अंधड़ ने सेब की तैयार फसल को किया तबाह - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेशभर में कुदरत का कहर लगातार बरप रहा है। वहीं, ननखड़ी तहसील के अड्ड गांव में तेज हवा ने कहर मचाया। इससे करीब 100 बागवानों की फसल तबाह हो गई है। बागवानों की करीब 15 हजार सेब पेटियों को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा ने केवल तैयार फसल को बर्बाद किया है, बल्कि सेब के पौधों को भी भारी क्षति पहुंचाई है। पलभर में ही तेज हवा ने बागवानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। क्षेत्र के बागवानों के लिए सेब ही आर्थिकी का मुख्य साधन है। ऐसे में सेब सीजन से पूर्व बहुत बड़ा झटका दिया है। बागवान सेब तुड़ान की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन भारी बारिश के कारण सेब तुड़ान नहीं कर पाए और अब तेज हवा ने फसल तबाह कर दी है। अड्डू पंचायत के प्रधान पिंकू खूंद ने कहा कि पूरे गांव में करीब 15 हजार सेब पेटियों को नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों बागवान प्रभावित हुए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से शीघ्र नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


कहा कि तेज हवा ने सेब के पौधे को नुकसान पहुंचाया है और कई बागवानों के बगीचे भूस्खलन की चपेट में आए हैं। प्रभावित बागवान संजीव कुमार, राजेश कुमार, लायक राम, हरदयाल सिंह, संतोष कुमार, हीरा लाल और संत लाल सहित कई अन्य बागवानों ने प्रदेश सरकार से शीघ्र उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। उधर, तहसीलदार ननखड़ी अनिल शर्मा का कहना है कि तेज हवा से सेब की फसल को हुए नुकसान की सूचना मिली है। मौसम साफ होते ही उद्यान विभाग और राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा जाएगा। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। पंचायत प्रधान पिंकू खूंद ने कहा कि अड्डू संपर्क मार्ग भी यातायात के लिए पूरी तरह से बंद पड़ा है। भारी बारिश के कारण संपर्क सड़क जगह-जगह टूट गई है। ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काली मिट्टी में भूस्खलन से फंसे 14 पर्यटकों को चार सरकारी गाड़ियों में शिमला भेजा
आपदा का दौर जारी है और यदि ऐसे में आप यात्रा कर रहे हैं तो संभल जाएं। लगातार जारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन और चट्टानें गिरने की स्थिति बनी हुई है। बीते रोज भी उपमंडल कुमारसैन के बिथल के समीप काली मिट्टी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें महाराष्ट्र की एक महिला पर्यटक और नेपाली महिला की मौत हो गई थी। गुरुवार को हादसे में घायल हुए पर्यटकों को रामपुर प्रशासन ने शिमला की ओर रवाना किया। वहीं मृतक पर्यटक का खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव उसके साथ पर्यटक और गाइड को सौंपा गया है। स्थानीय विधायक नंद लाल ने रामपुर में फंसे पर्यटकों का हाल जाना। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने चार सरकारी बोलेरो वाहनों में 14 पर्यटकों को शिमला के लिए रवाना किया। वह सैंज तक उनके साथ रहे। इसके बाद एसडीएम कुमारसैन ने उन्हें नारकंडा तक एस्कॉर्ट किया।  14 पर्यटक जिनमें केरल के तीन पर्यटक शामिल हैं, जो बीते रात को कल्पा से रामपुर पहुंचे थे सभी को सुरक्षित रूप से शिमला की ओर रवाना किया गया है। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि ये सभी पर्यटक विभिन्न राज्यों से घूमने के लिए किन्नौर पहुंचे थे। इनमें से केरल के तीन पर्यटकों को छोड़ सभी पर्यटक बीते बुधवार को रामपुर से शिमला की ओर जा रहे थे। काली मिट्टी में हादसा पेश आने के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित ठहराया गया था और गुरुवार को सभी पर्यटकों के एस्कॉर्ट के साथ शिमला की ओर रवाना किया गया। 

विज्ञापन

रामपुर से इन पर्यटकों को शिमला किया रवाना
जिसन सेम (27) निवासी तमिलनाडु, निजाक केसी (30) निवासी केरल, मुफीक सिद्दकी (33) निवासी केरल, साहिल खान (28), निवासी मध्य प्रदेश, महेंद्र पवार (21) निवासी उत्तराखंड, प्रियंका गुप्ता (38) कर्नाटक, अरबिंद कुमार प्रसाद (22), अर्जुन टी अशोक (33) निवासी केरल, दीपक कुमार (31) निवासी बिहार, हीना मारोलिया (27) निवासी महाराष्ट्र, अभिषेक सिंह (24) निवासी उत्तर प्रदेश, वेसमाकर श्रुति (36) निवासी महाराष्ट्र, पवन कुमार (32) निवासी कर्नाटक, हरीतिका रोहरा (25) निवासी महाराष्ट्र और आकाश परदेसी (25) निवासी महाराष्ट्र को शिमला की ओर रवाना किया गया है। इनमें से महेंद्र पवार को मृतक के शव के साथ रवाना किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed