फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The state elections will be held as per the orders of the old executive committee

Shimla News: प्रदेश के चुनाव पुरानी कार्यकारिणी के आदेशानुसार ही होंगे

Sun, 25 May 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Sun, 25 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The state elections will be held as per the orders of the old executive committee
सुंदरनगर में हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सेंट्रल जोन की आयेाजित बैठक में पदाधिकारियों - फोटो : मेडिकल कॉलेज के नाम की घोषणा पर खुशी जताते लोग।
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सेंट्रल जोन की बैठक शनिवार को गोपाल मंदिर सुंदरनगर में हुई। बैठक में मंडी, कुल्लू, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति जिला के प्रधानों, सचिवों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश के चुनाव पुरानी कार्यकारिणी के आदेशानुसार ही होंगे। जिसके प्रधान आत्माराम और महासचिव हुकम सिंह ठाकुर हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही कुनिहार में हुई राज्य स्तर की बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर को अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित करने का जो निर्णय लिया है, वह उचित है। क्योंकि किसी भी संस्थान का संविधान सर्वोपरि होता है। यह विचार पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान हरीश शर्मा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

प्रदेश के महासचिव हुकम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के समस्त जिला तथा खंडों की कार्यकारिणी ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रदेश नेतृत्व जब भी और जहां भी चुनाव आयोजित करेगा, हम वहीं जाएंगे। कुल्लू के प्रधान शेष राम ठाकुर ने अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा की। बिलासपुर के प्रधान जगदीश दिनेश ने सोशल मीडिया पर संगठन को कमजोर करने के वक्तव्य की निंदा की।। लाहौल-स्पीति के प्रधान राम नाथ बोध ने कहा कि हम केंद्रीय जोन के फैसले के साथ चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed