फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The speaker of the assembly invited cm sukhvinder Sukhu to attend the annual conference

Shimla: वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सुक्खू को दिया निमंत्रण

Fri, 20 Jun 2025 12:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Jun 2025 12:59 PM IST
सार

विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन-2 के वार्षिक सम्मेलन के शुभारंभ समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है।

विज्ञापन
The speaker of the assembly invited cm sukhvinder Sukhu to attend the annual conference
सम्मेलन में शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सुक्खू को दिया निमंत्रण। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन-2 के वार्षिक सम्मेलन के शुभारंभ समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है।

विज्ञापन


यह सम्मेलन का 30 जून से 1 जुलाई तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित किया जा रहा है।  विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस सम्मेलन में जोन-2 के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि भाग लेंगे जिनमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर सम्मिलित हैं। लोकसभा के अध्यक्ष, राज्यसभा के सभापति, राज्य विधानसभाओं के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, मुख्य सचेतक और राज्यों के विधायक भी सम्मेलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन


 इसके अतिरिक्त कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के अध्यक्षों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य विधायी प्रक्रिया, लोकतांत्रिक प्रशासन और क्षेत्रीय सहयोग पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह मंच लोकतंत्र की सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को सुगम और संसदीय संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed