फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The seller must also have licenses

प्रसाद बेचने वाले को भी बनाना होगा लाइसेंस

Wed, 30 Jul 2014 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 30 Jul 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
The seller must also have licenses

फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट के तहत 4 अगस्त तक ही फूड लाइसेंस बनेंगे। इस एक्ट के दायरे में मिड डे मील, कैंटीन, धाम और भंडारे भी शामिल हैं। यानी धाम या भंडारा बनाने वाले बोटी को भी फूड लाइसेंस बनवाना होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा मंदिरों के बाहर प्रसाद बेचने वालों को भी लाइसेंस बनवाने होंगे। बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थ बनाने वालों को छह माह कैद और पांच लाख तक जुर्माना हो सकता है। शिमला के धार्मिक स्थलों में हर सप्ताह भंडारों का आयोजन होता है।
विज्ञापन


शादियों के लिए कैटरर और बैंकट हॉल खाना बनाने का काम करते हैं। ऐसे में अब शहर के लोगों की यह जिम्मेदारी बन गई है कि भंडारों और शादियों में खाना बनाने वालों के लाइसेंस चैक करने के बाद ही वे इनकी बुकिंग करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेले पर चाउमिन, चाट, गोलगप्पे आदि बेचने वाले भी फूड सेफ्टी एक्ट के दायरे में आ गए हैं। जिस स्थान के लिए उन्हें लाइसेंस दिया जाएगा, वहीं पर उन्हें काम करना होगा। इनके अलावा खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले सभी कारोबारियों को भी फूड लाइसेंस बनाने होंगे।

शहर में तीन हजार खाद्य कारोबारी


नगर निगम परिधि में तीन हजार खाद्य कारोबारी हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के तहत इन कारोबारियों को फूड लाइसेंस बनवाने होंगे। अभी शिमला में 2200 के करीब कारोबारियों ने लाइसेंस बनवा लिए हैं।


नगर निगम क्षेत्र के तहत खाने-पीने की चीजों को बेचने वालों को फूड लाइसेंस बनवाना अनिवार्य किया गया है। हर साल इन लाइसेंसों को रिन्यू किया जाएगा। इसके तहत दुकान मालिक और वहां पर काम करने वाले कर्मियों का मेडिकल परीक्षण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed