फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The road is getting uprooted with the broom itself, the mayor has given instructions to tar it again

Shimla News: झाड़ू से ही उखड़ रही सड़क मेयर के फिर टारिंग के निर्देश

Sat, 07 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The road is getting uprooted with the broom itself, the mayor has given instructions to tar it again
लक्कड़ बाजार में की टारिंग पर उठे सवाल
विज्ञापन

पार्षद बोलीं, यह पैसों की बर्बादी, सख्ती करे निगम

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के लक्कड़ बाजार क्षेत्र में नगर निगम की ओर से करवाई जा रही सड़कों की टारिंग सवालों के घेरे में आ गई है। कई जगह सड़क पर बिछाई गई बजरी सफाई के लिए झाड़ू देने से ही उखड़ रही है। वार्ड पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि झाड़ू देने और पैदल चलने से ही टारिंग उखड़ गई है।


यह आने वाले कितने दिन टिकेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है। कहा कि यह जनता के पैसों की बर्बादी है। नगर निगम को काम की गुणवत्ता चेक करनी चाहिए। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने भी शिकायतें मिलने के बाद ऐसी सड़कों की दोबारा मरम्मत करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। महापौर का कहना है कि बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में टारिंग के लिए तापमान नहीं बन पा रहा है। इसके चलते टारिंग उखड़ने की शिकायतें आ रही हैं। कहा कि जिन जगहों पर टारिंग उखड़ी है, उसकी दोबारा मरम्मत की जाएगी। इस बारे में निर्देश भी जारी कर दिए हैं। मौसम साफ रहने से शहर में शनिवार को भी सड़कों की टारिंग का काम जारी रहा। खलीनी और न्यू शिमला क्षेत्र में नगर निगम ने टारिंग की। खलीनी बाजार में भी सड़क पर पैचवर्क कर दिया है। इसके बाद अब टुटीकंडी समेत अन्य वार्डाें में टारिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article