{"_id":"07d7696aa214bb110ca72a8160110f6b","slug":"the-results-of-10th-will-come-after-16-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 के बाद आएगा दसवीं का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 के बाद आएगा दसवीं का रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 13 May 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम चुनावी रिजल्ट के बाद आएगा।
विज्ञापन
16 मई के बाद ही दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आएगा। बोर्ड अधिकारी तथा कर्मचारी दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
शुक्रवार को चुनावी नतीजे आने के बाद कभी भी परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सकता है। वहीं बोर्ड सचिव बलवीर ठाकुर का कहना है कि बोर्ड रिजल्ट को अंतिम रूप देने में जुटा है।
गौरतलब है कि इस बार दसवीं का रिजल्ट तैयार करने में काफी देरी हो रही है। कुछ दिन पहले ही बोर्ड ने जमा दो का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया था।
वहीं, रोज छात्र बोर्ड कार्यालय फोन कर दसवीं के रिजल्ट के बारे में पूछ रहे हैं। उधर, मोबाइल पर लगातार रिजल्ट आउट होने के मैसेज मिलने से भी छात्र परेशान है। इनका कहना है कि मोबाइल पर एसएमएस मिल रहे हैं कि रिजल्ट आउट हो गया है। मगर बोर्ड से अभी रिजल्ट नहीं निकलने की जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन