फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The result of the written exam of constable general duty was declared by Army Recruitment Office Hamirpur

हिमाचल: परिणाम घोषित, 936 युवा पहनेंगे सेना की वर्दी

Wed, 18 Nov 2020 06:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Nov 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
The result of the written exam of constable general duty was declared by Army Recruitment Office Hamirpur
भारतीय सेना - फोटो : indian army website

हिमाचल में आर्मी भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने सिपाही जनरल ड्यूटी की लिखित परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित हो गया। इस बार हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के 936 युवा भारतीय सेना की वर्दी पहनेंगे। इन 936 युवाओं र्ने  लिखित परीक्षा पास कर ली है। ये अब भारतीय सेना में बतौर सिपाही जनरल ड्यूटी होगी। एक नवंबर को राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर (अणू) के मैदान में 3 जिलों के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा हुई थी। इससे पूर्व ऊना में हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1577 अभ्यर्थियों ने उत्तीर्ण होकर इस परीक्षा में अपनी जगह बनाई थी।

विज्ञापन


1 नवंबर को परीक्षा में 1569 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 8 अभ्यर्थी इस परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इन 1569 में से 936 अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। आर्मी भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव त्यागी ने कहा कि अभ्यर्थी जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की जल्द ही दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसके लिए तीनों जिलों के अभ्यर्थियों को अलग-अलग तिथियों पर बुलाया जाएगा जिसकी जानकारी शीघ्र ही दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed