फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The quality of road construction in Himachal is worse than the national average

हिमाचल में सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता राष्ट्रीय औसत से भी खराब

Fri, 20 Nov 2020 11:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Nov 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
The quality of road construction in Himachal is worse than the national average
सड़क- सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल समेत 13 राज्यों का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में प्रदर्शन अच्छा नहीं है। इनकी गुणवत्ता राष्ट्रीय औसत से भी खराब है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए इस असंतोषजनक ग्रेडिंग का औसत चार प्रतिशत रखा था, जबकि देश का यह औसत 7.7 फीसदी है।

विज्ञापन


हिमाचल समेत 13 राज्यों का यह यू ग्रेडिंग स्तर 7.7% से भी ज्यादा है। इस पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने असंतोष जताया है और  हिमाचल को सड़कों की गुणवत्ता में सुधार करने को कहा है।
विज्ञापन


 हिमाचल के अलावा जिन राज्यों से केंद्र सरकार ने असंतोष जताया है, उनमें उत्तराखंड, उड़ीसा, असम, झारखंड, महाराष्ट्र, मिजोरम, बिहार, मणिपुर, केरल, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड राज्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में ग्रामीण विकास सचिव ने सभी राज्यों के संबंधित सचिवों को भी पत्र भेजे हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने कहा कि हो सकता है कि संबंधित सचिव को पत्र गया हो। प्रदेश में पीएमजीएसवाई के तहत बन रहीं सड़कों में जो खामियां रही हैं, उन्हें दुरुस्त करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed