फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The patient's heart, liver, multiple organ in the opposite direction within the body

अस्पताल में आया अनोखा मरीज, डॉक्टरों को भी चौंकाया, अब देश-विदेश में होगा शोध

Wed, 23 May 2018 08:10 PM IST
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 23 May 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
The patient's heart, liver, multiple organ in the opposite direction within the body

अस्पताल में एक ऐसा अनोखा मरीज आया जिसके शरीर के अंगों को देखकर  डॉक्टर भी चौंक गए। हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में अनोखे मरीज ने डॉक्टरों को चौंका दिया है। 

विज्ञापन


चिकित्सकों ने उसका एक्स-रे और अल्ट्रा साउंड करवाया। इसमें युवती को पथरी की शिकायत पाई गई लेकिन रिपोर्ट के दूसरे पहलुओं ने डॉक्टरों को चौंका दिया। रिपोर्ट में युवती का दिल दाईं ओर धड़कता पाया गया।

विज्ञापन

मरीज ये अंग शरीर के भीतर विपरीत दिशा में

The patient's heart, liver, multiple organ in the opposite direction within the body

सिरमौर जिला के शिलाई से 23 साल की इस मरीज का दिल, लीवर, बड़ी आंत समेत कई अंग शरीर के भीतर विपरीत दिशा में हैं। हाल ही में यह युवती पेट दर्द के इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंची थी। 

लीवर, गॉल ब्लेडर, तीली, बड़ी आंत, एपेंडिक्स आदि सब उल्टी ओर पाए गए। यह देख डॉक्टरों में चर्चा का दौर शुरू हो गया। डॉक्टर हैरान थे कि 20 हजार लोगों में किसी एक का दिल या कोई अंग एक ओर हो सकता है।लेकिन इतने सारे अंग उल्टी ओर होना एकदम अनोखी बात है।

आईजीएमसी के सर्जरी विभाग के प्रोफेसर आरएस झोबटा और सीनियर रेजीडेंट डॉ. अर्चित गुप्ता ने बताया कि ऐसा कितने हजार या कितने लाख लोगों में होता है, ऐसा लिटरेचर नहीं मिला। अब इस मामले को अंतरराष्ट्रीय फोरम पर ले जाने की तैयारी की जा रही है ताकि इस पर देश-विदेश में शोध हो सके।

आज तक नहीं किया इतना आसान ऑपरेशन

The patient's heart, liver, multiple organ in the opposite direction within the body

युवती अब स्वस्थ है। आम मरीज की तरह युवती की 18 मई को सर्जरी हुई और 19 को छुट्टी दे दी गई। सर्जरी दूरबीन के एक ही चीरे से की गई। आईजीएमसी के सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. आरएस झोबटा ने कहा कि आज तक उन्होंने इतना आसान ऑपरेशन नहीं किया।

उन्होंने दावा किया कि ऐसे मरीज की इतनी आसानी से एक ही चीरे से सर्जरी देश में शायद पहली बार हुई हो। यह मामला देश-दुनिया में शोध का एक अलग विषय होगा।

 युवती शिमला के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। उसकी मां ने बताया कि पथरी को छोड़कर बेटी को कभी कोई बड़ी बीमारी नहीं हुई। पथरी की वजह से पहली बार टेस्ट हुए तो यह सब मालूम हुआ। वह अब स्वास्थ्य लाभ ले रही है।

विज्ञापन

कहां है कौन सा अंग

The patient's heart, liver, multiple organ in the opposite direction within the body

लीवर सामान्य स्थिति में दाईं ओर होता है लेकिन यह बाईं  ओर पाया गया। गॉल ब्लेडर दाईं ओर होती है, ये बाईं ओर मिली। तीली बाईं तरफ होती है जबकि युवती में दाईं ओर नजर आई। बड़ी आंत दाईं तरफ होती है जबकि बाईं ओर मिली। एपेंडिक्स दाईं ओर होता है और युवती में यह बाईं ओर दिखा। 

सबसे पहले गैस्ट्रो के चिकित्सकों को लगा पता 
शुरू में गैस्ट्रो के कंसलटेंट डॉ. राजेश शर्मा और डॉ. विशाल बौद्ध ने युवती का चेकअप किया। उन्हें यह अनोखी बात सबसे पहले पता चली। फिर सर्जरी प्रोफेसर आरएस झोबटा ने सर्जरी विभाग सहायक आचार्य डॉ. बलवंत नेगी, दो रेजिडेंट चिकित्सकों डॉ. कपिल नेगी, डॉ. अर्चित गुप्ता, एनास्थीसिया विभाग से डॉ. रविकांत डोगरा, डॉ. अमित और डॉ. निशा के सहयोग से की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed