फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The paper is divided into the old school examination syllabus.

दसवीं की परीक्षा में बड़ी गलती, रद्द हो सकता है पेपर

Mon, 23 Mar 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा Updated Mon, 23 Mar 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
The paper is divided into the old school examination syllabus.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को बड़ी लापरवाही उजागर हुई। सोमवार सुबह नौ बजे 10वीं के कंप्यूटर साइंस के पेपर को देखते ही प्रदेश के 45 हजार विद्यार्थियों के होश उड़ गए। कंप्यूटर साइंस का पूरा पेपर आउट ऑफ सिलेबस आ गया था। पेपर में एक भी प्रश्न ऐसा नहीं था, जो बच्चों को आता था।

विज्ञापन


इसके चलते कई बच्चे 10 मिनट बाद ही अपने पेपर शिक्षकों को देने की जिद करने लगे। आनन-फानन में शिक्षकों ने इस चूक के बारे में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के उच्चाधिकारियों को सूचित किया। बोर्ड के सचिव ने कुछ स्कूलों के अध्यापकों को पेपर सहित बोर्ड में बुला लिया। इससे बाद जांच कमेटी बैठा दी गई है। अब बच्चे परेशान हैं कि आगे होगा क्या, क्योंकि दोबारा पेपर होना भी उनके लिए परेशानी ही बनेगा। फिर से उन्हें तैयारी करनी पड़ेगी। अगर ग्रेस मार्क्स भी मिलेंगे तो कितने, क्योंकि पेपर ही पूरा गलत है। ऐसे में छात्र असमंजस में हैं।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे बाद ही पेपर देकर चले गए छात्र

The paper is divided into the old school examination syllabus.

ब्वॉयज स्कूल धर्मशाला में तो छात्र डेढ़ घंटे बाद ही जिद करके पेपर देकर चले गए। गर्ल्स स्कूल धर्मशाला में बड़ी मुश्किल से शिक्षकों ने छात्रों को तीन घंटे तक बैठाया। गर्ल्स स्कूल की छात्राओं रेखा, तनुजा, सपना, मनीष, राशि, रचना और रिया ने बताया कि सुबह जब पेपर उनके हाथ में आया तो वे परेशान हो गईं। उन्होंने पढ़ा नया सिलेबस था, लेकिन पेपर में ओल्ड सिलेबस आ गया। उन्होंने पेपर रामभरोसे ही छोड़ दिया है।

पेपर में पांच दस नंबर भी आना मुश्किल हैं। कंप्यूटर साइंस का पेपर 35 नंबर का था। वहीं, सोमवार को दसवीं के म्यूजिक के पेपर का समय भी दो घंटे निर्धारित किया था। हालांकि, अमूमन पेपर का समय तीन घंटे होता है। इसके चलते भी छात्र और शिक्षक भी परेशान दिखे।

मामले में जांच बैठा दी है- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी सचिव बलवीर ठाकुर ने बताया उन्होंने मामले में जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी बना दी है। कमेटी के सुझाव आने के बाद निर्णय होगा कि पेपर दोबारा करवाना है कि बच्चों को कृपांक देने हैं। पेपर सेट करने वाले शिक्षक को भी उन्होंने बुला लिया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed