फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The mc lab shift

रानी झांसी पार्क में चलेगी नगर निगम की टेस्ट लैब

Tue, 19 Oct 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The mc lab shift
नगर निगम ने बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन

एसजेवीएनएल लैब के लिए देगा 35 लाख की मशीनरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को सस्ती दरों पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा देने के लिए शुरू होने वाली नगर निगम की लैब अब झांसी पार्क में खोली जाएगी। इस बारे में मंगलवार को नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली की एसजेवीएनएल अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
एसजेवीएनएल इस लैब को शुरू करने के लिए नगर निगम को 35 लाख रुपये की टेस्टिंग मशीनरी और उपकरण खरीदने में मदद करने जा रहा है। बैठक में नगर निगम आयुक्त ने बताया कि रिज स्थित टेस्ट लैब में दीवारों पर सीलन की समस्या आ रही है। ऐसे में झांसी पार्क में स्थित कर्मचारी फेडरेशन के कमरे में इस लैब को शिफ्ट किया जा सकता है। आयुक्त ने बाद में एसजेवीएनएल के अधिकारियों के साथ इस जगह का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

यह अधिकारी भी यहां लैब खोलने के फैसले पर सहमत दिखे। अधिकारियों ने नगर निगम को जल्द से जल्द टेस्ट उपकरण खरीद शुरू करने को कहा। भरोसा दिया कि जल्द ही इसका पैसा जारी किया जाएगा। एसजेवीएनएल शहर के पांच पार्कों के रखरखाव और इन्हें विकसित करने का जिम्मा भी संभालेगा। इसे लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई है। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि लैब शिफ्टिंग और पार्कों के रखरखाव को लेकर बैठक हुई है। जल्द ही झांसी पार्क में लैब शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed