फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The jaipur girl expressed her desire for a Himachali cap from Rajnath on Twitter and CM Jairam provide it

जयपुर की युवती ने ट्विटर पर राजनाथ से हिमाचली टोपी की इच्छा जताई, सीएम जयराम ने उपलब्ध करवाई

Thu, 07 Jan 2021 11:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Jan 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
The jaipur girl expressed her desire for a Himachali cap from Rajnath on Twitter and CM Jairam provide it
जयपुर की अंशु - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की टोपी के चाहने वाले देश-दुनिया में कहीं भी मिल जाएंगे। जयपुर की एक युवती ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हिमाचली टोपी की मांग की। इसे ट्वीट कर मांगा गया। ट्विटर पर राजनाथ सिंह को हिमाचली टोपी पहने फोटो में देखकर जयपुर की अंशु ने उनसे टोपी की इच्छा जताई तो सीएम कार्यालय ने उन्हें इसे उपलब्ध करवाने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री के कार्यालय संपर्क किया।  27 दिसंबर को त्रिपुरा के सीएम बिप्लव कुमार देव के ओएसडी संजय मिश्र ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हिमाचली टोपी पहने हुए एक फोटो ट्वीट के साथ साझा की थी। इसी पर अंशु ने भी ट्वीट कर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हिमाचली टोपी की इच्छा व्यक्त की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यालय से अंशु के बारे में मालूम किया गया कि उसका पता क्या है। शिमला से सीएम जयराम ठाकुर के कार्यालय के आईटी विभाग के अधिकारी किशोर शर्मा ने जयपुर में विष्णु लांबा को फोन किया। जयपुर में यह टोपी मिल गई। इस हिमाचली टोपी को उसे उपलब्ध करवाया गया। अंशु ने ट्विटर पर इसका धन्यवाद भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचली टोपी पहने अपने फोटो भी शेयर किए हैं। इसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ट्विटर हैंडल पर भी टैग किया गया है। 
विज्ञापन


अंशु ने तरू सखी नाम से बनाए ट्विटर हैंडल में ट्वीट कर लिखा है - सच में आप महान हो जयराम ठाकुर सर। मेरे पिता के निधन के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि मैंने किसी चीज की इच्छा की और तुरंत मिल गई। संजय स्वदेश ने टोपी की मेरी इच्छा को पहुंचाया और आपके कार्यालय से आज पार्सल प्राप्त हुआ। खुशी का ठिकाना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े नेताओं में भी रहता है हिमाचली टोपी पहनने का क्रेज 
देश के बड़े नेताओं में भी हिमाचली टोपी पहनने का खूब क्रेज रहता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने तो विदेश में भी हिमाचली टोपी पहनी थी। जब भी हिमाचल में कोई नेता आता है तो उसे हिमाचली टोपी पहनाई जाती है। यह आमतौर पर भेड़ के ऊन से बनी होती है। इसमें अलग-अलग डिजाइन की मखमली पट्टी सामने की ओर लगी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed