{"_id":"6a047d686410afc8170b1b65","slug":"the-increase-in-import-duty-on-gold-has-further-increased-the-difficulties-of-bullion-traders-shimla-news-c-19-sml1002-720808-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सोने पर आयात ड्यूटी बढ़ने से और \nबढ़ीं सराफा कारोबारियों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सोने पर आयात ड्यूटी बढ़ने से और बढ़ीं सराफा कारोबारियों की मुश्किलें
विज्ञापन
24 कैरेट सोने का 1.67 लाख तोला हुआ
22 कैरेट सोने के दाम भी 1.53 लाख प्रति तोला पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। केंद्र सरकार के फिजिकल डेफिसिट (आर्थिक घाटा) को कम करने के मकसद से सोने पर लगाई इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) को 6 से 15 फीसदी किए जाने निर्णय लिया है। पहले से सोने के अधिक दाम होने से कम हुआ आभूषणों का कारोबार और कम होने की संभावना बन गई है।
सरकार के इस निर्णय से विदेशों से सोने की खरीद महंगी होगी जिससे घरेलू बाजार में सोने के दाम बढ़ना तय है। केंद्र सरकार के इस फैसले से सराफा कारोबारियों की चिंता और बढ़ गई है। पहले प्रधानमंत्री की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील, अब इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाए जाने का फैसला उनके कारोबार पर असर डालेगा। इंपोर्ट ड्यूटी के बढ़ाए जाने के फैसले का असर बुधवार को ही मार्केट रेट पर नजर आना शुरू हो गया है। बुधवार को 24 कैरेट सोने का रेट 1.54 से बढ़कर 1.67 लाख प्रति तोला तक पहुंच गया है। गहने बनाने में उपयोग होने वाले 22 कैरेट सोने का दाम जो बीते रोज 1.44 लाख प्रति तोला था अब बढ़कर 1.53 लाख तोला हो गया है। चांदी का रेट प्रति किलो जो 2.75 लाख था वह बढ़कर 2.98 लाख तक पहुंच गया है।
सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी के बढ़ाए जाने पर अब गहने महंगे हो जाएंगे। इसको लेकर राजधानी शिमला सहित प्रदेशभर के कारोबारियों को अपने कारोबार की चिंता सताने लगी है। हिमाचल प्रदेश ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल टांगरी और शिमला ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल वैद्य ने माना कि इससे सोने, चांदी के आभूषणों के कारोबार पर असर पड़ेगा। ग्राहक सोने के दाम लगातार बढ़ने पर आभूषण खरीदने की सोच रहे ग्राहक भी रुकने को मजबूर हो जाएंगे। आम लोगों के लिए बन रहे मार्केट के हालात के बीच शादी बयाह के लिए भी खरीददारी करना मुश्किल हो जाएगी।