फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The idol of Lord Ram will come out of the temple in Rampur after 181 years, a procession will be taken out.

Shimla: रामपुर में 181 साल बाद मंदिर से बाहर निकलेगी श्रीराम की मूर्ति, भव्य शोभायात्रा भी होगी

Thu, 18 Jan 2024 11:00 AM IST
Krishan Singh सुभाष सेन, संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
सुभाष सेन, संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Jan 2024 11:00 AM IST
सार

रामपुर में सतलुज नदी के किनारे स्थित हनुमानघाट मंदिर है। वर्ष 1843 में महाराजा महिंद्र सिंह साहेब बहादुर के राज में वजीर रहे नेगी धर्म सेन साहेब ने अपने दाजा वजीर मनसुख दास साहेब की याद में इसे बनाया था। 

विज्ञापन
The idol of Lord Ram will come out of the temple in Rampur after 181 years, a procession will be taken out.
रामपुर का हनुमानघाट मंदिर। - फोटो : संवाद

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। हिमाचल प्रदेश में भी राम मंदिरों को प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष रूप से सजाया जा रहा है। रामपुर बुशहर के लिए भी यह दिन ऐतिहासिक होगा। यहां स्थित हनुमानघाट मंदिर से भगवान श्रीराम की मूर्ति 181 साल वर्ष बाद बाहर निकलेगी। 22 जनवरी को शहर में श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। रामपुर में सतलुज नदी के किनारे स्थित हनुमानघाट मंदिर है। वर्ष 1843 में महाराजा महिंद्र सिंह साहेब बहादुर के राज में वजीर रहे नेगी धर्म सेन साहेब ने अपने दाजा वजीर मनसुख दास साहेब की याद में इसे बनाया था।

विज्ञापन


बताया जाता है कि यहां स्थित भगवान हनुमान की मूर्ति सतलुज नदी से प्रकट हुई है, जबकि यहां स्थापित की गई भगवान श्रीराम की मूर्ति अयोध्या से लाई गई। शहर में भगवान हनुमान का यह ऐसा मंदिर है, जहां हनुमान के साथ भगवान श्रीराम विराजमान हैं। महाराजा के वजीर रहे पोवारी बिष्ट की ओर से बीती दो सदी से मंदिर की देखरेख की जा रही है। मंदिर के पुजारी एविंदर भारद्वाज ने बताया कि यह क्षेत्र का इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां हनुमान के साथ भगवान श्रीराम विराजमान हैं। इस मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है। 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन भगवान श्रीराम की मूर्ति मंदिर से बाहर निकाली जाएगी और शोभायात्रा निकाली जाएगी। 
विज्ञापन



 

श्री सत्यनारायण मंदिर में होगा स्वागत
22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामपुर में भी विशेष कार्यक्रम होंगे। विश्व हिंदू परिषद के सानिध्य में प्राचीन हनुमान घाट मंदिर से 181 वर्ष बाद श्रीराम की मूर्ति बाहर निकाली जाएगी। इसके बाद ठाकुर श्री सत्यनारायण मंदिर में राम लला का स्वागत किया जाएगा। यहां अयोध्या में चलने वाले मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मंदिर में भंडारा होगा।


विश्व हिंदू परिषद रामपुर नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सनातन में विश्वास रखने वाले सभी लोगों में हर्ष है। रामपुर में भी इस दिन विहिप की ओर से विशेष कार्यक्रम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed