फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   the great khali statement at ghumarwin bilaspur himachal

शॉर्ट कट नहीं, मेहनत से आगे बढ़ें युवा : ग्रेट खली

Wed, 03 Oct 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Updated Wed, 03 Oct 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
the great khali statement at ghumarwin bilaspur himachal

घुमारवीं में दिव्यांग बच्चों के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे दलीप सिंह उर्फ ग्रेट खली ने कहा कि अगर राज्य सरकार कहे तो बिना किसी सरकारी मदद से हिमाचल में अपनी जमीन पर अकादमी खोल सकते हैं।

विज्ञापन


सरकार की ओर से उन्हें कुछ नहीं चाहिए लेकिन जरूरतमंद लोगों को सरकार नौकरी दिलाए। युवा शॉर्ट कट नहीं बल्कि मेहनत से मकाम हासिल करें। ग्रेट खली दिव्यांग बच्चों के कार्यक्रम के दौरान बोले रहे थे। 
विज्ञापन


युवा जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए जो शॉर्ट कट अपनाकर जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। युवा मेहनत करने से कतरा रहे हैं। भाग दौड़ वाली जिंदगी में अभिभावकों को बच्चों की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार में सभी प्रकार के लोग होते हैं। सरकार अगर सच्ची नीयत से एक बार बोल दे तो जालंधर की अकादमी छोड़कर हिमाचल में नई अकादमी की शुरुआत कर सकता हूं। 

सरकार की तरफ से किसी भी तरह का प्रोत्साहन की जरुरत नहीं

the great khali statement at ghumarwin bilaspur himachal

जिसके लिए सरकार की तरफ  से किसी भी तरह का प्रोत्साहन देने की जरुरत नहीं हैं। बोले भगवान ने मुझे सब कुछ दे दिया है मुझे सरकार से कुछ नहीं चाहिए लेकिन खिलाडिय़ों के लिए प्रदेश में सुविधा मुहैया करवाई जाए ताकि वह प्रदेश छोड़ कर न जाए।  

दिव्यांग बच्चों के कार्यक्रम अगर भविष्य में फिर हुआ तो मैं जरूर आना चाहूंगा क्योंकि मुझे देखकर बच्चे बहुत खुश हुए उतना ही मैं भी खुश हूं। कहा दिव्यांग को कमजोरी न समझे मेहनत करें तो मंजिल खुद व खुद मिलेगी।

खली ने कहा कि हिमाचल मेरी जन्मभूमि है और यहीं मैं पलकर बड़ा हुआ हूं।  बीते दिनों को याद करते हुए खली ने कहा कि मैं वहीं दलीप सिंह राणा हूं... जो मेहनत से ही द ग्रेट खली बना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed