{"_id":"68c18989ea6c40caed0a47b2","slug":"the-food-department-will-open-ten-cheap-ration-depots-in-the-district-shimla-news-c-19-sml1002-599703-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिले में सस्ते राशन के दस \nडिपो खोलेगा खाद्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिले में सस्ते राशन के दस डिपो खोलेगा खाद्य विभाग
विज्ञापन
विभा ने 12 सितंबर तक मांगे आवेदन
शहरी एवं ग्रामीण हल्कों के उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग 10 नए राशन डिपो खोलने जा रहा है। इन डिपुओं के खुलने से ग्रामीणों और शहरी नागरिकों को सरकार की ओर से सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री मुहैया करवाई जाएगी।
खास बात यह भी है कि शिमला शहर के जाखू क्षेत्र का डिपो जोकि लंबे समय से अटैच डिपो पर निर्भर था उन्हें काफी राहत मिलेगी। जिले के दस चिह्नित स्थानों पर राशन डिपो न होने के कारण लोगों को राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। वहीं अटैच डिपो पर निर्भरता होने से राशन से भी वंचित रहना पड़ता था। वहीं अधूरा राशन लेकर आने और बार-बार जाने के कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इनमें बुजुर्ग लोगों को काफी दिक्कतें आती थीं। अब खाद्य आपूर्ति विभाग विकास खंड छौहारा के पंचायत बनोटी के ग्राम मंघारा (वार्ड नंबर 4), रामपुर के शिंगला के ग्राम उमरी (वार्ड नंबर 8), पंचायत शिंगला और ग्राम परांदली (वार्ड नंबर 3) में डिपो खोलेगा।
विकास खंड जुब्बल कोटखाई के पंचायत मांदल के ग्राम रामनगरी (वार्ड नंबर 5), विकास खंड कोटखाई के ग्राम देवगढ़ और बाघी, जुब्बल की पंचायत मंढोल, चौपाल के पंचायत जावग छमरोग के पुलवाहल (वार्ड नंबर 4) और नगर निगम शिमला के जाखू तथा नारकंडा के उपतहसील कोटगढ़ के कबानू-बटाड़ी पंचायत में ग्राम कबानू बटाड़ी यह डिपो खोले जाएंगे।
विज्ञापन
कोटलोगों की सुविधा के लिए विभाग जिले में 10 डिपो खोलने जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति 12 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
- नरेंद्र धीमान, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले।