फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The first avocado garden will be established in Sunni, opening a new avenue of income

Shimla News: सुन्नी में लगेगा पहला एवोकाडो बगीचा, खुलेगी आय की नई राह

Wed, 21 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The first avocado garden will be established in Sunni, opening a new avenue of income
बदलते मौसम में किसानों और बागवानों के लिए लाभकारी साबित होगी एवोकाडो की बागवानी
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव...
सेब और स्टोन फ्रूट से कई गुना महंगा बिकता है यह फल
सख्त छिलकों के कारण इसकी शेल्फ लाइफ भी ज्यादा

आधा हेक्टेयर क्षेत्र ट्रायल के तौर पर लगेंगे 500 पौधे

भारती शर्मा
शिमला। सेब और स्टोन फ्रूट से कई गुना महंगा बिकने वाला एवोकाडो फल अब शिमला जिले के बागवान भी उगाना सीखेंगे। पोषक तत्वों से भरा और ज्यादा शेल्फ लाइफ वाले इस फल का पहला बगीचा सुन्नी में लगाया जा रहा है। इस बगीचे से जिले के अन्य बागवान भी इसकी बागवानी की बारीकियां सीख सकेंगे।

उद्यान विभाग यह एवोकाडो बगीचा विकसित कर रहा है। पहले चरण में सुन्नी क्षेत्र में आधा हेक्टेयर भूमि पर ट्रायल के तौर पर 500 पौधे लगाए जाएंगे। ट्रायल सफल होने के बाद बागवानों को एवोकाडो की बागवानी के लिए पौधे वितरित किए जाएंगे। एवोकाडो के पौधे में तीन से चार साल बाद फल आना शुरू हो जाते हैं। यह फल गर्म क्षेत्रों में होते हैं जिसके चलते जिले में इसके तापमान के हिसाब से सुन्नी क्षेत्र को चयनित किया है। जिले में नकदी फसलों के विस्तार और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

बागवानी विभाग के अधिकारियों के अनुसार एवोकाडो एक उच्च मूल्य वाली फसल है, जिसकी देश और विदेश दोनों बाजारों में मांग बढ़ रही है। वर्तमान में प्रदेश में एवोकाडो की खेती बहुत सीमित क्षेत्रों तक है। पहले बागवानों को बाहरी राज्यों से महंगे दामों पर एवोकाडो के पौधे खरीद कर लाने पड़ते थे। अब विभाग का बगीचा विकसित होने के बाद पौधे बागवानों को अपने नजदीकी क्षेत्रों में सस्ती दरों पर मिल जाएंगे। उद्यान विभाग ने एवोकाडो के बगीचे सोलन, हमीरपुर, सिरमौर और चंबा में भी स्थापित किए हैं लेकिन सबसे ज्यादा पौधे सुन्नी में स्थापित करने की योजना है। एवोकाडो के अलावा शिलारू में उद्यान विभाग ने ब्लू बैरी का बगीचा भी तैयार किया है। यहां पर दो हजार वर्ग मीटर में बने पॉलीहाउस में ब्लू बैरी के 1,900 पौधे लगाए हैं। नर्सरी तैयार होने के बाद यहां से बागवानों को पौधे बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक फल की कीमत 200 रुपये तक एवोकाडो का फल बाजार में अन्य फलों की तुलना में सबसे महंगा बिकता है। एक फल का दाम 150 से 200 रुपये तक है। एक किलो एवोकाडो 500 से 700 रुपये तक बिकता है। बावजूद इसके बाजार में इसकी मांग अधिक रहती है। इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह फल दिल, दिमाग, त्वचा और पेट को दुरुस्त रखने में लाभकारी माना जाता है। एवोकाडो में ओमेगा-3 होता है। इसमें फैटी एसिड जैसे हेल्दी फैट्स भी होते हैं, जो सूजन को कम करने और त्वचा को हाइड्रेटेड (शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होना) रखने में मदद करते हैं। एवोकाडो का स्वाद मक्खन से मिलता-जुलता है। इसलिए इसे मक्खन फल भी कहा जाता है।


कोट
जलवायु परिवर्तन के कारण पारंपरिक फसलों की उत्पादकता पर असर पड़ रहा है। ऐसे में बागवानों के लिए जरूरी है कि वह समय के साथ नई और लाभकारी फसलों को अपनाएं। फलों की ज्यादा किस्में होंगी तो बागवान अच्छे से जीवन यापन कर सकेंगे। एवोकाडो इस दिशा में एक बेहतर विकल्प बन सकता है।
-विनय सिंह, निदेशक, उद्यान विभाग हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article