फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The entrance of Maa Chintpurni temple started shining with silver

Una: पांच किलो चांदी से चमकने लगा मां चिंतपूर्णी मंदिर का प्रवेश द्वार

Tue, 22 Nov 2022 02:55 PM IST
Krishan Singh अमन शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
अमन शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Nov 2022 02:55 PM IST
सार

मंदिर की दीवार पर पांच किलो चांदी लगाने के लिए तीन लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे पहले भी मां के भक्त रमेश अग्रवाल मंदिर के प्रवेश द्वार पर बने दरवाजे पर भी चांदी और सोना लगवाने का काम करवा चुके हैं।

विज्ञापन
The entrance of Maa Chintpurni temple started shining with silver
चांदी से चमकने लगा मां चिंतपूर्णी मंदिर का प्रवेश द्वार - फोटो : संवाद

विस्तार

 चिंतपूर्णी मंदिर के प्रवेश द्वार की दीवार पर चांदी लगवाने का कार्य करवाया जाएगा। यह चांदी मंदिर के प्रवेश द्वार की दीवार के ऊपर लगवाई जाएगी। जालंधर के श्रद्धालु रमेश अग्रवाल की ओर से दान स्वरूप चिंतपूर्णी मंदिर में चांदी लगाने का यह कार्य किया जाएगा। मंदिर की दीवार पर पांच किलो चांदी लगाने के लिए तीन लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे पहले भी मां के भक्त रमेश अग्रवाल मंदिर के प्रवेश द्वार पर बने दरवाजे पर भी चांदी और सोना लगवाने का काम करवा चुके हैं।

विज्ञापन


पांच किलो चांदी की शीट पर नक्काशी कर इसे प्रवेश द्वार की दीवार पर मढ़ा जाएगा। दरवाजे के साथ कुछ स्थान खाली था, यहां पर चांदी की नक्काशी की जाएगी। बता दें कि चिंतपूर्णी मंदिर में मां के भक्त नकद धनराशि के साथ सोना चांदी भी दान करते रहते हैं। कई श्रद्धालु चांदी के छत्र भी चढ़ाते रहते हैं। मन्नत पूरी होने पर एक श्रद्धालु एक कार भी भेंट कर गया है। चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट में तैनात एसडीओ आरके जसवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की माता रानी के प्रति अपार आस्था है। मां के चरणों में अर्पित धनराशि को क्षेत्र में सामाजिक और विकासात्मक कार्यों पर खर्च किया जाता है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु अपनी तरफ से मंदिर में कार्य करवाने की इच्छा जाहिर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed