फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The dispute between the police officers started with the dust in the Dhalpur ground kullu himachal

कुल्लू: ढालपुर मैदान में उड़ी धूल से ही शुरू हुआ था पुलिस अफसरों के बीच विवाद

Fri, 25 Jun 2021 10:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Jun 2021 10:52 AM IST
सार

सीएम का हेलीकाप्टर ढालपुर मैदान में उतरा तो वहां धूल का गुबार उड़ने लगा। सीएम के हेलीकाप्टर से उतरते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। सीएम स्वागत के लिए खड़े लोगों की तरफ बढ़े। उनके साथ सुरक्षा प्रभारी और एसपी गौरव सिंह भी चल रहे थे। 

विज्ञापन
The dispute between the police officers started with the dust in the Dhalpur ground kullu himachal
ढालपुर मैदान में उड़ी धूल से ही शुरू हुआ था विवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर एयरपोर्ट के बाहर सीएम के सामने अफसरों के भिड़ने का मामला देशभर में सुर्खियों में छाया है। लोग इस घटना पर अलग-अलग राय दे रहे हैं। बुधवार दोपहर बाद हुई इस घटना का विवाद सुबह ही शुरू हो गया था। बीते बुधवार सुबह ढालपुर मैदान में भाजपा कार्यकर्ता सीएम जयराम ठाकुर के आने का इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन

सीएम का हेलीकाप्टर ढालपुर मैदान में उतरा तो वहां धूल का गुबार उड़ने लगा।

सीएम के हेलीकाप्टर से उतरते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। सीएम स्वागत के लिए खड़े लोगों की तरफ बढ़े। उनके साथ सुरक्षा प्रभारी और एसपी गौरव सिंह भी चल रहे थे। इस बीच, सीएम के सुरक्षा प्रभारी ने एसपी से कहा कि मैंने बोला था कि पानी डालना। इस पर एसपी गौरव सिंह ने जवाब दिया कि पानी डाला था। सीएम सुरक्षा प्रभारी ने कहा कि दोबारा फेंकना पड़ता है। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों अधिकारियों के बीच इस मुद्दे को लेकर बहस भी हुई। इसके बाद दोनों के बीच तनातनी जारी रही। 
विज्ञापन


ढालपुर मैदान में पानी का छिड़काव और अन्य व्यवस्था देखने का काम जिला प्रशासन का था, लेकिन सीएम के सुरक्षा प्रभारी ने इसमें पुलिस की गलती निकाल दी। जो युवा एसपी गौरव सिंह को चुभ गई। जब बुधवार दोपहर करीब तीन बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे। वे यहां से मनाली के लिए निकल रहे थे तो फोरलेन प्रभावितों को देखकर खुद गाड़ी से उतरे। इसके पीछे भी एसपी को कहा गया। इसके बाद एसपी ने सीएम के सुरक्षा प्रभारी को चांटा जड़ दिया। बदले में मुख्यमंत्री के पीएसओ ने एसपी कुल्लू को लातें जड़ दीं। बहरहाल, ढालपुर में महज धूल से शुरू हुआ यह विवाद शाम तक एक चर्चित घटना बन गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed