फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The department sent a reply to the commission on the complaint against former OSD Dr. Pundir

शिमला: पूर्व ओएसडी डॉ. पुंडीर के खिलाफ शिकायत पर विभाग ने आयोग को भेजा जवाब

Sat, 05 Nov 2022 09:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Nov 2022 09:39 PM IST
सार

पूर्व ओएसडी डॉ. माम राज पुंडीर के खिलाफ शिकायत पर विभाग ने आयोग को जवाब भेज दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस की डीजीपी कुंडू के विरुद्ध की गई शिकायत पर मुख्य सचिव आरडी धीमान ने शनिवार को भी आयोग के पास कोई जवाब नहीं भेजा है।

विज्ञापन
The department sent a reply to the commission on the complaint against former OSD Dr. Pundir
निर्वाचन आयोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पूर्व शिक्षा मंत्री के पूर्व ओएसडी डॉ. माम राज पुंडीर के खिलाफ शिकायत पर शिक्षा  विभाग ने आयोग को जवाब भेज दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस की डीजीपी कुंडू के विरुद्ध की गई शिकायत पर मुख्य सचिव आरडी धीमान ने शनिवार को भी आयोग के पास कोई जवाब नहीं भेजा है। इस पर प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि डीजीपी संजय कुंडू सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं और चुनाव आयोग ने अभी तक शिकायत पर तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके अलावा दर्जनों शिकायतें आयोग से की जा चुकी हैं। इन पर भी आयोग कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है। कांग्रेस लीगल सैल के अध्यक्ष आईएन मेहता कहते हैं कि अगर आयोग ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो मामले को लेकर पार्टी सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

विज्ञापन


 सूत्रों से मालूम हुआ है कि डॉ. माम राज पुंडीर ने चुनाव आयोग के आदेश के बाद मिले नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि उसने सोशल मीडिया में खबरों को सिर्फ शेयर किया है। उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। शिक्षा विभाग ने नोटिस का जवाब आयोग के पास भेज दिया है। इसके अलावा भाजपा ने जिन कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की है कि वे कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं, चुनाव आयोग के पास संबंधित विभागों से भी अभी कोई जवाब नहीं आया है। राज्य की अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीलम दुल्टा कहती हैं कि डॉ. माम राज पुडीर के खिलाफ शिकायत पर नोटिस का जवाब मिल गया है। आयोग क्या आदेश देगा, उसका इंतजार किया जा रहा है। डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ शिकायत पर मुख्य सचिव का जवाब नहीं मिला है। भाजपा ने जिन कर्मचारियों की शिकायतें की है, उनके नोटिस का जवाब भी नहीं आया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed