{"_id":"5d80de208ebc3e93a8445fee","slug":"the-dead-body-of-a-shepherd-lifted-on-the-back-from-a-height-of-18-thousand-feet","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 हजार फीट की ऊंचाई से पीठ पर उठाकर लाए भेड़पालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 हजार फीट की ऊंचाई से पीठ पर उठाकर लाए भेड़पालक का शव
Tue, 17 Sep 2019 06:52 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुल्थान (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुल्थान (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Sep 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी के पधर के मुराला धार में बर्फ में दबने से काल का ग्रास बने भेड़पालक राकेश कुमार का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। राकेश कुमार करीब एक साल पहले बर्फीली चोटी में अपनी भेड़ बकरियां लेकर गया था, जहां बर्फबारी में दबने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को उसके अस्थि पिंजर को चादर में एकत्रित कर परिजन और अन्य लोग करीब 15 किमी नीचे जलोड़ी जोत के पास ऊहल नदी के उद्गम स्थल झोड़ी तक लाए। यहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
सरकार और प्रशासन ने एक साल तक राकेश की तलाश को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था। बीते दिनों भेड़पालक ज्ञान चंद को उसका शव मिला था। इसकी सूचना उसने मृतक राकेश के रिश्तेदारों को दी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद राकेश का शव को लाने के लिए 15 लोगों की टीम मुराला धार गई थी। करीब 18 हजार ऊंचाई से मृतक के शव को पीठ पर उठाकर ऊहल नदी के किनारे झोड़ी पर लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
मृतक राकेश के पिता, भाइयों राजकुमार, रूपलाल, मनसाराम, खुसाल और बीड़ रेस्क्यू टीम के इंचार्ज राहुल सिंह मंगलवार को पुलिस चौकी मुल्थान पहुंचे। मृतक के भाइयों ने चौकी मुल्थान में दिए बयान में बताया है कि 16 सितंबर को टीम 10 बजे मुराला जोत पुहंची।
मृतक राकेश की बूट, कपड़ों, जैकेट और घड़ी से पहचान की है। राकेश के हाथ की घड़ी एक साल से चल रही थी। मृतक राकेश का शव बैजनाथ ले जाने के काबिल नहीं था।
ऐसे में झोड़ी स्थान पर दाह संस्कार कर दिया गया है। उधर, डीएसपी बैजनाथ प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मृतक राकेश के परिजनों और भाइयों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं।