फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The date of registration will not increase in the Himcare Health Plan

हिमकेयर स्वास्थ्य योजना में पंजीकरण की तिथि नहीं बढ़ेगी

Sat, 08 Jun 2019 12:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jun 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
The date of registration will not increase in the Himcare Health Plan

हिमाचल में अब हिमकेयर स्वास्थ्य योजना के तहत पंजीकरण की तिथि नहीं बढ़ेगी। 20 जून तक ही लोगों को इस योजना के तहत पंजीकरण कराना होगा। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि तीन बार हिमकेयर योजना की तिथि बढ़ा दी है।

विज्ञापन


पहले पंजीकरण की तिथि 31 मई थी। लोकसभा चुनाव को लेकर कार्ड बनाने बंद हो गए थे। अब इसकी अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। अब तक पांच लाख के करीब लोगों ने अपने कार्ड बना दिए हैं।
विज्ञापन


योजना के तहत पांच लाख तक निशुल्क उपचार की सुविधा सरकारी अस्पतालों तथा कुछ चुनिंदा अस्पतालों में उपलब्ध करवाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे परिवारों को शामिल किया जाएगा, जो कि आयुष्मान भारत योजना में कवर नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना में ये कर्मचारी शामिल नहीं

इस योजना में सरकारी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल नहीं किए गए हैं। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बीपीएल परिवार, रेहड़ी फड़ी तथा मनरेगा कामगारों के लिए किसी तरह का प्रीमियम नहीं देना पड़ेगा, जबकि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों, 70 वर्ष से अधिक आयु या वरिष्ठ नागरिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आउटसोर्स कर्मचारी, मिड-डे मील वर्कर, अंशकालिक कर्मचारी, दिहाड़ीदार, आशा वर्कर, अनुबंध कर्मचारी वर्ग के लिए 365 रुपये का प्रीमियम रहेगा।

चुनाव आचार संहिता के चलते हिमकेयर योजना में पंजीकरण नहीं हो रहे थे। अब पंजीकरण प्रक्रिया फिर शुरू की गई है। सभी पात्र 20 जून तक हिमकेयर योजना के तहत अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी
- विपिन सिंह परमार, स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed