फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The country has become economically, socially weak due to the dictatorial policies of the Center: Alka Lamba

Alka Lamba Statement: केंद्र की तानाशाही नीतियों के कारण आर्थिक, सामाजिक रूप से कमजोर हुआ है देश

Thu, 08 Sep 2022 07:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Sep 2022 07:28 PM IST
सार

हिमाचल कांग्रेस मीडिया प्रचार व प्रसार प्रभारी अल्का लांबा ने कहा है कि केंद्र की तानाशाह नीतियों के कारण देश आर्थिक, सामाजिक दृष्टि से कमजोर हुआ है। सुई से चंद्रयान तक का सफर कांग्रेस की देन है।

विज्ञापन
The country has become economically, socially weak due to the dictatorial policies of the Center: Alka Lamba
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अल्का लांबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता, हिमाचल कांग्रेस मीडिया प्रचार व प्रसार प्रभारी अल्का लांबा ने कहा है कि केंद्र की तानाशाह नीतियों के कारण देश आर्थिक, सामाजिक दृष्टि से कमजोर हुआ है। सुई से चंद्रयान तक का सफर कांग्रेस की देन है। मनरेगा ने देश के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए। वहीं, भाजपा ने देश को ही चंद लोगों के पास गिरवी रखने का मन बना लिया है। 

विज्ञापन


लांबा गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एनएसयूआई के प्रशिक्षण शिविर में संबोधित कर रही थीं। लांबा ने राज्य भर से आए संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि वे कांग्रेस के देश के लिए किए गए बलिदान कार्यों के इतिहास को जन-जन तक पहुंचाएं। सोशल मीडिया के राष्ट्रीय कनवीनर सरल पटेल ने एनएसयूआई के सभी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर कांग्रेस की विचारधारा का प्रचार प्रसार करने को कहा। विनोद वर्मा ने कहा कि बलिदान का दूसरा नाम कांग्रेस है। हम सभी को एकजुट होना होगा, इसके लिए संघर्ष करना होगा। 
विज्ञापन


जुमलेबाजी छोड़ छात्र संघ चुनावों की तारीखों का एलान करें मुख्यमंत्री : छत्तर सिंह 
एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह जुमलेबाजी और सिर्फ बयानबाजी को छोड़कर छात्र संघ चुनावों की तिथि की जल्द घोषणा करें।  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के छात्र संघ चुनावों पर दिए बयान पर छत्तर सिंह ने इसे जुमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि जो सरकार नगर निगम चुनाव तक करवाने में कतरा रही है, उसके मुख्यमंत्री छात्र संघ चुनावों पर गंभीरता से विचार करने की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आनी से कांग्रेस प्रत्याशी बनने को परसराम ने हॉलीलॉज शिमला में किया शक्ति प्रदर्शन

 विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आते ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो रही हैं। वीरवार को जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिए परसराम ने समर्थकों सहित हॉलीलॉज शिमला में शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समक्ष टिकट मिलने पर सीट जीतने का दावा किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह को याद कर कई कार्यकर्ता भावुक भी हुए। आनी विधानसभा क्षेत्र से 12 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है।

राज्य चुनाव कमेटी की ओर से तीन लोगों का पैनल स्क्रीनिंग कमेटी को भेजा गया है। इसमें परसराम, बंसीलाल और एक अन्य शामिल हैं। युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल के प्रतिनिधियों सहित कई पंचायतों से आए लोगों ने कहा कि परसराम को वर्ष 2017 के चुनावों में आखिरी मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया था। प्रचार के लिए दो सप्ताह से भी कम समय मिला था। उस दौरान परसराम को 25 हजार वोट मिले थे। महिलाओं ने प्रतिभा सिंह को बताया कि परसराम को टिकट दिलाने के लिए वे वीरवार सुबह 10 से 12 किलोमीटर चलकर आनी तक पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed