फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The corporation earned Rs 6 lakh from the Taradevi route during Navratri.

Shimla News: नवरात्र में निगम ने तारादेवी रूट से कमाए छह लाख रुपये

Mon, 06 Oct 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The corporation earned Rs 6 lakh from the Taradevi route during Navratri.
शहर से तारादेवी मंदिर जाने के लिए लोगों को निगम ने चलाईं अतिरिक्त बसें, रविवार को हुई सबसे अधिक कमाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शारदीय नवरात्र में तारादेवी मंदिर के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं चलाकर एचआरटीसी ने खूब कमाई की है। इन नौ दिनों में रूट पर अतिरिक्त बस सेवाएं उपलब्ध करवाकर निगम ने छह लाख रुपये कमाए। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं को मंदिर जाने और लाने-ले जाने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। मंदिर दर्शन के लिए हर रोज 35 से 40 ट्रिप चलाई गईं।
खासकर रविवार को तारादेवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई, जिससे 28 सितंबर को निगम ने 1,61,802 रुपये की कमाई की। यह घाटे में चल रही एचआरटीसी के लिए सुखद रही। एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो के आरएम अंकुश वर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान बेहतर सुविधाएं देने से निगम को अच्छी कमाई हुई।
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में दो गुना कमाई
एचआरटीसी हर साल नवरात्र के दौरान शिमला शहर से मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराना है। आमतौर पर इस दौरान निगम 2.5 से 3 लाख रुपये कमाता है, लेकिन इस बार अतिरिक्त बसों और ट्रिप बढ़ाने से कमाई दोगुना हो गई। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed