फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The constable of Churah unfurled the tricolour on the peak of Mount Kanchenjunga

Himachal: चुराह के हवलदार केवल कृष्ण और कुल्लू के सुशील ने कंचनजंगा चोटी पर फहराया तिरंगा

Sat, 24 May 2025 05:30 PM IST
Krishan Singh परवेज खान, संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)/कुल्लू
परवेज खान, संवाद न्यूज एजेंसी, चुराह (चंबा)/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 May 2025 05:30 PM IST
सार

 चंबा जिले चुराह तहसील के निवासी हवलदार केवल कृष्ण (39) ने देश का नाम रोशन करते हुए माउंट कंचनजंगा पर्वत (8,586 मीटर ऊंचाई) की चोटी फतह कर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
The constable of Churah unfurled the tricolour on the peak of Mount Kanchenjunga
हवलदार केवल कृष्ण ने माउंट कंचनजंगा की चोटी पर फहराया तिरंगा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले चुराह तहसील के निवासी हवलदार केवल कृष्ण (39) ने देश का नाम रोशन करते हुए माउंट कंचनजंगा पर्वत (8,586 मीटर ऊंचाई) की चोटी फतह कर इतिहास रच दिया है। यह पर्वतारोहण कार्यक्रम ‘हर शिखर तिरंगा’ मिशन के तहत राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान (एनआईएमएएस) की ओर से आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व प्रसिद्ध पर्वतारोही कर्नल रणवीर सिंह जमवाल ने किया।

विज्ञापन


हवलदार केवल कृष्ण भारतीय सेना में कार्यरत हैं। बीते 12 वर्षों से पर्वतारोहण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक 19 से अधिक बड़े पर्वतारोहण अभियानों का हिस्सा रह चुके हैं और 2015 में भारतीय सेना की माउंट एवरेस्ट टीम में भी शामिल रहे हैं। चोटी फतह करने के बाद केवल कृष्ण ने कहा कि कंचनजंगा की ऊंचाइयों तक तिरंगा ले जाना मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण था। यह सिर्फ मेरा सपना नहीं था, बल्कि यह मेरे क्षेत्र, मेरी सेना और मेरे देश के लिए समर्पित एक मिशन था।

विज्ञापन
Trending Videos

पड़ेई गांव के सुशील ने फतेह की कंचनजंगा चोटी
प पार्वती घाटी के पड़ेई गांव के सुशील कुमार ने कंचनजंगा चोटी फतह की है। बतौर हवलदार भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे सुशील कुमार की इस कामयाबी के बाद घाटी में खुशी का माहौल है। सुशील कुमार ने राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान की टीम के सदस्य के रूप में भारत के सबसे ऊंचे और दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा (8,586 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। अभियान का नेतृत्व प्रसिद्ध पर्वतारोही कर्नल रणवीर सिंह जंबाल ने किया। इसे राष्ट्रीय मिशन हर शिखर तिरंगा के तहत चलाया गया, जिसका उद्देश्य भारत और दुनिया भर में सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना है। सुशील सेना के एक अनुभवी पर्वतारोही हैं। सुशील कुमार का कहना है कि कुल्लू जिले के अन्य युवाओं को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed