फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The complications and misunderstandings of human relationships shown in the drama

Shimla News: नाटक में दर्शाई मानवीय रिश्तों की उलझनें और गलतफहमियां

Sat, 02 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The complications and misunderstandings of human relationships shown in the drama
गेयटी के गौथिक हॉल में नाटक का मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में शनिवार को केंद्र सरकार का संस्कृति मंत्रालय और द प्लेफार्म रैपरेटरी की ओर से डबल ट्रबल नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों ने मानवीय रिश्तों की उलझनों, गलत फहमियों और छिपी सच्चाइयों को हास्य और तनाव के मेल के साथ मंच पर प्रस्तुत किया।

शाम 5 बजे शुरू हुई यह नाटक की कहानी छोटा शिमला में देव और रूपा के फ्लैट और चौड़ा मैदान में देव तथा रीता के फ्लैट के इर्द-गिर्द घूमती है। खास बात यह है कि मंच पर दोनों घरों के दृश्य एक ही समय पर चलते हैं लेकिन उनके पात्र एक-दूसरे की दुनिया से पूरी तरह अनजान रहते हैं। यही दृश्य सभागार में मौजूद दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। पूरा सेट एक आधुनिक ड्राइंग रूम के रूप में गढ़ा गया था जो दोनों घरों का प्रतीक है। कहानी की शुरुआत एक साधारण-सी गर्मी की सुबह से होती है।
विज्ञापन

पर्दा उठते ही मंच पर हल्की धूप छनकर आती है और शांति का वातावरण बनता है। तभी रूपा अपने किचन से नाइटी पहने, हाथ में चाय का मग लिए आती है, उसकी यह सहज उपस्थिति नाटक को गति देती है और धीरे-धीरे दोनों परिवारों के तनाव, संदेह और रिश्तों की पेचीदगियां सामने आने लगती हैं। यह नाटक केवल दो घरों की कहानी नहीं बल्कि उन तमाम रिश्तों का आईना है, जिनमें प्यार, भरोसा, संशय और अकेलापन एक साथ मौजूद रहते हैं। नाटक का निर्देशन अजय शर्मा ने किया है। इस दौरान मंच पर रीता का किरदार तनु भरद्वाज, रूपा का अनामिका नेगी, देव सेंगल का नीरज ठाकुर, इंस्पेक्टर प्रताप सिंह का लकी राजपूत, इंस्पेक्टर कर्मा चंद का अमृतांश और न्यूज रिपोर्टर का किरदार राकेश ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article