फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The comatic item rate increased in shimla

करवाचौथ से पहले महंगा हो गया सजना संवरना

Tue, 19 Oct 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The comatic item rate increased in shimla
महिलाओं का श्रृंगार का सामान 15 से 20 फीसदी तक हुआ महंगा, खरीदारी में कमी नहीं
विज्ञापन

कारोबारी बोले, दो साल बाद बाजारों में बढ़ी रौनक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। करवाचौथ पर सजना संवरना इस बार शहर की महिलाओं को महंगा पड़ेगा। कास्मेटिक्स से लेकर श्रृंगार का ज्यादातर सामान इस बार 15 से 20 फीसदी तक महंगा हो गया है। शहर के बाजारों में करवाचौथ के लिए रौनक तो बढ़ गई है, लेकिन सामान खरीदने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है।
कारोबारियों के मुताबिक बीते दो साल की तुलना में इस बार करवाचौथ पर सामान महंगा हो गया है। सामान महंगा होने और शिमला पहुंचाने का किराया बढ़ने के कारण इनके रेट बढ़े हैं। हालांकि महिलाएं जमकर सामान खरीद रही हैं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग काफी बढ़ी है। इसके लिए मनियारी शॉप पर काफी भीड़ लग रही है। इसके रेट भी बीते साल से 15 फीसदी तक अधिक हैं।
विज्ञापन

गोल्ड कोटिड आर्टिफिशियल ज्वेलरी, ईयर रिंग विद टीका की मांग काफी ज्यादा है। बीते साल पूरा सेट 500 से 700 रुपये में मिल जाता था लेकिन इस बार 700 से 1000 रुपये में यह सेट मिल रहा है। बाजार में चूड़ियों की भी इस बार काफी वैरायटी है लेकिन इसके रेट में दस से 15 फीसदी की बढ़ोतरी है। चूड़ी सेट 60 रुपये से लेकर 300 रुपये में मिल रहा है। महंगाई की सबसे ज्यादा मार ब्यूटी प्रोडक्ट पर पड़ी है। क्रीम, पाउडर, नेल पालिश, लिप्सटिक समेत दूसरे सामान के रेट भी 20 फीसदी तक बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोअर बाजार में मनियारी शॉप कारोबारी राजू ने बताया कि कास्मेटिक्स और आर्टिफिशियल ज्वेलरी महंगी हो गई है। सुहागी का छोटा सामान कुमकुम, शीशे आदि जो पहले दस रुपये में मिलते थे, अब होलसेल में ही 10 रुपये से ज्यादा मिल रहे हैं। रिटेल में इनके रेट 15 से 20 रुपये है।
शहर में महंगा होने लगा नारियल
शहर में नारियल की डिमांड बढ़ने के साथ ही इसके रेट भी बढ़ने लगे हैं। बीते हफ्ते तक नारियल 20 से 30 रुपये में मिल रहा था। लेकिन अब इसके रेट 30 से 50 रुपये तक पहुंच गए हैं। सब्जी मंडी के कारोबारी सुरेश कुमार ने बताया कि मांग कई गुना बढ़ने से नारियल के रेट बढ़े हैं। कहा कि आने वाले दिनों में इसके रेट और बढ़ सकते हैं।

मिट्टी के करवे के नहीं बढ़ेे रेट
शहर में करवाचौथ पर ज्यादातर सामान महंगा हो गया है लेकिन मिट्टी से बना करवा, छलनी आदि के रेट पिछले साल के बराबर ही हैं। करवा 20 रुपये और छलनी 30 से 100 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed