{"_id":"614b6a0a8ebc3efacc74e550","slug":"the-colour-of-atal-statute-become-faed-shimla-news-sml384801613","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में ही धुल गया अटल की प्रतिमा का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में ही धुल गया अटल की प्रतिमा का रंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि में 22 जुलाई को हुआ अनावरण, सीएम जयराम ठाकुर से करवाया था उद्घाटन
परीक्षा सामग्री भंडार में हो रहा है पानी का रिसाव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परिसर में स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का रंग उड़ गया। प्रतिमा का अनावरण 22 जुलाई को विवि के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था।
मूर्ति का रंग उड़ने के अलावा कुलपति कार्यालय के बाहर बनाए गए पार्क की जमीन भी धंस गई है। पुस्तकालय के पास बनाए गए परीक्षा सामग्री भंडार का भी मुख्यमंत्री से ही लोकार्पण करवाया था लेकिन इसमें भी में पानी का रिसाव हो रहा है। स्थापना दिवस के मौके पर इन सभी कार्यों में पाई गई खामियों के बाद इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें काम पूरा करने को लेकर की गई जल्दबाजी मुख्य वजह रही है।
बरसात के मौसम के बावजूद काम को तय समय अवधि में पूरा करने का जोर था जिससे इन कार्यों में खामियां सामने आई हैं। इस प्रतिमा को लेकर बवाल भी काफी हुआ था अब दो माह में ही रंग उड़ जाने से विवि के लिए यह उपहास का विषय बना हुआ है। रंग उड़ने पर अब तर्क यह दिया जा रहा है कि बरसात के बाद पक्का रंग होगा। यह प्राइमर कोड ही था जो फीका पड़ गया। कुलपति के कार्यालय के बाहर लाखों रुपये की लागत से बने पार्क के लोकार्पण के रोज ही दरार आ गई थीं। अब यह बड़ी हो गई हैं।