कॉलेजों को झटका देगा एचपीयू, होगी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवार्ड भेजने में देरी करने वाले कॉलेजों से एचपीयू कलस्टर नोडल सेंटर छीन लेगा। एचपीयू ने स्पष्ट कर दिया है कि आरएलए (रिजल्ट लेट डयू टू अवार्ड) के कारण रुके परीक्षा परिणाम को कॉलेज ही जिम्मेदार होंगे।
इधर, कॉलेजों की लापरवाही का खामियाजा हजारों छात्रों को भुगतना पड़ सकता है। विवि ने पहले ही साफ कर दिया है कि 20 फरवरी तक जिनके भी अवार्ड आएंगे, उनका ही परिणाम 23 फरवरी को घोषित किया जाएगा।
तीन बार कॉलेजों से इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल के अवार्ड के साथ मूल्यांकन केंद्रों से टर्म एंड के हजारों अवार्ड विवि नहीं पहुंच पाए हैं। इसका खामियाजा परीक्षा में बैठे प्रदेश भर के हजारों छात्रों को भुगतना पड़ सकता है।
कॉलेज और मूल्यांकन केंद्र नोडल सेंटर के मुखिया इस मामले को अभी भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इससे आने वाले समय में छात्रों को परेशानी होगी, यह तय है। प्रदेश भर के इक्डोल सहित 111 कॉलेजों के 33,340 छात्रों ने सीबीसीएस के तहत दूसरे सत्र की परीक्षा दी है।
इन कॉलेजों ने किया बेहतर काम
विवि से संबद्ध संजौली, आरकेएमवी, चकमोह, हमीरपुर गुलेर, बनीखेत, राजपुर, बैजनाथ, अर्की, बंगाणा, डलियारा, कुल्लू, पावंटा साहिब, जोगेंद्रनगर, रोहड़ू, शाहपुर, ज्वालामुखी, सेंट बीड्स शिमला, भटोली, चिंतपूर्णी ऐसे कॉलेज हैं।
इन्होंने 90 फीसदी से अधिक अवार्ड ऑनलाइन भेज दिए है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि इन कॉलेजों के अलावा अन्य कॉलेज इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कॉलेज प्राचार्य से अपील की है कि वे जल्द ऑनलाइन अवार्ड भेजें।
क्या है कलस्टर नोडल सेंटर
विवि ने यूजी में सीबीसीएस लागू करने पर परीक्षा और मूल्यांकन की प्रक्रिया को संचालित करने को क्षेत्र के हिसाब से रूसा नियमों में कलस्टर बनाए है। इसके लिए एक बड़े कॉलेज को नोडल मूल्यांकन केंद्र स्थापित किया है।
इन्हीं में सेमेस्टर अंत की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी की जाती है। यहां कंट्रोलर और डिप्टी कंट्रोलर बनाए जाते हैं, जो विवि के साथ समन्वय बनाकर रखते हैं, इसके साथ ही मूल्यांकन अवार्ड को समय से विवि भेजना, गोपनीयता को बनाए रखना उन्हीं की जिम्मेदारी रहती है।