फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The city's small Shimla Chowk will be widened, providing relief from traffic jams

Shimla News: शहर का छोटा शिमला चौक होगा चौड़ा, जाम से मिलेगी राहत

Thu, 07 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The city's small Shimla Chowk will be widened, providing relief from traffic jams
दस से बारह मीटर तक चौड़ा किया जाएगा राजीव गांधी चौक, बिना रुके होगी अब वाहनों की दोनों तरफ से आवाजाही
विज्ञापन

चार माह के भीतर कार्य पूरा करने का रखा है लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर से सबसे व्यस्त रहने वाले छोटा शिमला राजीव गांधी चौक पर लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलेगी। इस चौक को थ्री लेन तक किया जाएगा। इस पर कार्य शुरू हो चुका है।
दो करोड़ से किए जा रहे इस कार्य को लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। चार माह के भीतर इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। छोटा शिमला में संजौली, ओल्ड बस स्टैंड, कसुम्पटी और मालरोड की प्रतिबंधित सड़क इसी चौक पर मिलती है। इससे रोज पीक ऑवर्स में यहां जाम लग जाता है। इसे कई बार ट्रैफिक पुलिस को भी संभालना मुश्किल हो जाता है। प्रदेश सचिवालय के बाहर इस चौक से वीआईपी और आलाधिकारियों की आवाजाही भी होती है। इससे चौक पर ट्रैफिक को नियंत्रित करना मुश्किल होता है। इस समस्या का अब स्थायी समाधान करने के लिए सचिवालय की ओर इस चौक को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन


चौक दस से बारह मीटर तक खुल जाएगा। इससे ओल्ड बस अड्डे से संजौली की ओर जाने वाली सड़क इस चौक पर थ्री लेन के बराबर खुल जाएगी। इसके खुलने से ओल्ड बस अड्डे से संजौली की ओर जाने वाले वाहन सीधे बिना रुके गुजर सकेंगे। कसुम्पटी और मालरोड से आने वाली गाड़ियां भी चौक से सीधे निकल सकेंगी। रोजाना इस चौक से हजारों की संख्या में छोटी-बड़ी सरकारी और निजी गाड़ियों के अलावा सैकड़ों निजी तथा सरकारी बसें गुजरती हैं। इसमें हजारों लोग सफर करते है। चौक खुलने और जाम की समस्या का स्थायी समाधान होने से उन्हें आवाजाही के लिए जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। सचिवालय के कर्मचारी और आम लोगों को वीआईपी मूवमेंट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शहर की ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से किया जा रहा यह एक सफल प्रयास साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौड़ा होगा चौक, मिलेगी राहत
छोटा शिमला में चार सड़कों के मिलने वाले पाॅइंट पर बने चौक को चौड़ा करने का कार्य दो करोड़ रुपये से किया जा रहा है। इससे करीब दस से बारह मीटर चौक खुल जाएगा। इससे बिना रोके टैफिक संचालित किया जा सकेगा। पुलिस थाना छोटा शिमला तक सचिवालय की ओर कटिंग का कार्य किया जाना है। इससे छोटा शिमला में जाम की समस्या नहीं रहेगी, लोगों का सफर आसान और जाम मुक्त होगा।
-प्रवीण वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण डिविजन-तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article