{"_id":"685106bf04f64c93830acdec","slug":"the-car-of-a-family-returning-after-immersing-the-father-s-ashes-fell-into-a-ditch-four-injured-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पिता की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार की गाड़ी खाई में गिरी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पिता की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार की गाड़ी खाई में गिरी, चार घायल
Tue, 17 Jun 2025 11:42 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:42 AM IST
सार
द्रंग क्षेत्र में वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पधर से एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में पिता की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार की गाड़ी पधर की द्रंग घाटी में खाई में गिर गई। हादसा सोमवार देर रात करीब तीन बजे हुआ। हादसे में चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला गया। सभी लोग जोगिंद्रनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार द्रंग क्षेत्र में वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पधर से एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद मंडी के जोनल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे के पीछे वाहन की तेज रफ्तार या नींद लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन