{"_id":"529d8f8336a830772f1ecf290c631f44","slug":"the-bird-flu-alert-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू की आशंका पर शिमला में भी अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू की आशंका पर शिमला में भी अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 21 Dec 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्ड फ्लू को लेकर जिला शिमला में सतर्कता बढ़ा दी गई है। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। बैठक के माध्यम से जिला भर में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा है कि किसी क्षेत्र अथवा पोल्ट्री फार्म में बड़ी तादाद में मुर्गों की मौत होने के मामले सामने आते हैं तो इसकी सूचना तुरंत पास के पशु औषधालयों के चिकित्सक को दें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में इस संबंध में निगरानी और जांच कार्य व सतर्कता को बढ़ा दिया गया है। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस संदर्भ में समय-समय पर स्थिति से अवगत करवाने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चिकित्सक परामर्श के आधार पर कच्चे मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर खाएं। मरे हुुए मुर्गों को हाथ लगाने के उपरांत हाथ को साबुन से धोना भी बेहद जरूरी है।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन नेगी, वन मंडलाधिकारी(वन्यजीव) सतपाल धीमान, नगर निगम के पशु सार्वजनिक अधिकारी डा. अरुण सरकेक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. महेश जसवाल, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डा. अजमेर सिंह सिंह डोगर मौजूद रहे।