फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The biggest change in Himachal Congress, created four districts

हिमाचल में कांग्रेस ने किया बड़ा बदलाव

Mon, 24 Nov 2014 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 24 Nov 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
The biggest change in Himachal Congress, created four districts

कांग्रेस के हिमाचल में चार नए जिले बना दिए गए हैं। पार्टी आलाकमान ने नए जिलों के गठन का हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है।

विज्ञापन


कांगड़ा के चार और मंडी के दो नए जिले बनाए गए हैं। ये जिले कांगड़ा नूरपुर, कांगड़ा पालमपुर, कांगड़ा देहरा और मंडी सुंदरनगर नाम से बनाए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान ने यह जानकारी रविवार को राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस के 13 संगठनात्मक जिले थे और अब ये 17 हो गए हैं।
विज्ञापन


नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नए जिलों के गठन का प्रस्ताव पार्टी आलाकमान को भेजा था। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्तुति के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को संगठनात्मक जिलों के गठन को मंजूरी पत्र भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा के अब होंगे चार जिले

The biggest change in Himachal Congress, created four districts

इसके मुताबिक जहां कांगड़ा पहले एक ही संगठनात्मक जिला था, वहीं अब इसके चार जिले होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा में पहले 15 ब्लॉक थे। अब इसमें केवल चार ब्लॉक कांगड़ा, धर्मशाला, शाहपुर और नगरोटा बंगवां होंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा देहरा में देहरा, जसवां परागपुर और ज्वालामुखी ब्लॉक होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा पालमपुर में बैजनाथ, पालमपुर, जयसिंहपुर और सुलाह ब्लॉक होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा नूरपुर में इंदौरा, ज्वाली, नूरपुर और फतेहपुर ब्लॉक शामिल किए गए हैं। इसी तरह से जिला कांग्रेस कमेटी मंडी में पहले 10 ब्लॉक होते थे।

अब इसमें पांच ब्लॉक सिराज, द्रंग, बल्ह, मंडी और जोगिंद्रनगर होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी मंडी सुंदरनगर में अब पांच ब्लॉक सुंदरनगर, धर्मपुर, नाचन, करसोग और सरकाघाट होंगे।

पत्रकार वार्ता में उपस्थित कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरभजन सिंह भज्जी और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि इन जिला कांग्रेस कमेटियों का गठन जल्दी होगा।

भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस का प्रयोग

The biggest change in Himachal Congress, created four districts

कांग्रेस का यह प्रयोग भाजपा की तर्ज पर हुआ है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांगड़ा के चार संगठनात्मक जिलों कांगड़ा, नूरपुर, पालमपुर और देहरा बनाए थे। जिला मंडी के दो मंडी और सुंदरनगर जिले बनाए।

कांग्रेस ने भी ठीक वैसे ही किया है। शिमला के दो संगठनात्मक जिले शिमला और महासू बनाए गए। हालांकि, कांग्रेस के शिमला में दो संगठनात्मक जिले शिमला ग्रामीण और शिमला शहरी पहले से ही बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed