{"_id":"692efb70a46a28188c0e00a4","slug":"the-baimloi-kanlog-road-is-closed-to-traffic-shimla-news-c-19-sml1002-641138-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बैमलोई-कनलोग सड़क \nआवाजाही के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बैमलोई-कनलोग सड़क आवाजाही के लिए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसी ने निर्माण कार्य के चलते लिया फैसला
सड़क के धंसे हिस्से का होगा मरम्मत कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सर्कुलर रोड को टुटीकंडी-खलीनी बाईपास से जोड़ने वाली बैम्लोई-कनलोग सड़क का मरम्मत कार्य मंगलवार से शुरू हो गया है। ऐसे में कनलोग सड़क के पास बैरिकेड लगाकर यहां से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। नगर निगम का तर्क है कि इस सड़क के किनारे डंगे लगाने का काम शुरू कर दिया है। अब काम पूरा होने तक इस मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।
बरसात में सड़क का एक हिस्सा गिर गया था। ऐसे में काफी समय तक यहां वाहनों की आवाजाही बंद रही थी लेकिन बाद में रोड को बहाल कर दिया था। अब नगर निगम ने टेंडर लगाकर इसमें डंगे लगाकर सड़क को चौड़ा और पक्का करने का काम शुरू किया है। कनलोग वार्ड के पार्षद आलोक पठानिया ने बताया कि यहां से स्कूली बच्चों की छोटी और टेंपो ट्रैवलर भी गुजरते हैं, ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क के किनारे बैरिकेड लगाकर बंद किया है। इस कार्य पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके बाद सड़क किनारे रेलिंग लगेगी। शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में शोघी, दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाले लोग इस सड़क से आवाजाही करते हैं और टुटीकंडी होते हुए शहर से बाहर निकलते हैं। इसके अलावा खलीनी, बीसीएस के अलावा टुटीकंडी में रहने वाले लोग भी दोनों तरफ की आवाजाही के दौरान इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं।