फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The 22nd edition of Amar Ujala begins from Shoghi Shimla himachal

Amar Ujala Shimla Edition: शिमला के शोघी से अमर उजाला का 22वां संस्करण शुरू

Thu, 01 Sep 2022 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Sep 2022 08:25 PM IST
सार

शिमला के शोघी से अमर उजाला के 22वें संस्करण का गुरुवार को हवन यज्ञ के साथ विधिवत मुद्रण और प्रकाशन शुरू हो गया। इस मौके पर अमर उजाला समूह के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी और समूह अध्यक्ष वरुण माहेश्वरी विशेष रूप से मौजूद रहे। 

विज्ञापन
The 22nd edition of Amar Ujala begins from Shoghi Shimla himachal
शिमला के शोघी से अमर उजाला का 22वां संस्करण शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शिमला के शोघी से अमर उजाला के 22वें संस्करण का वीरवार को हवन यज्ञ और कन्या पूजन के साथ विधिवत मुद्रण और प्रकाशन शुरू हो गया। इस मौके पर अमर उजाला समूह के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी और समूह के प्रेजीडेंट वरुण माहेश्वरी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर अमर उजाला परिवार ने हवन यज्ञ में आहुतियां देते हुए विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की। अमर उजाला का यह संस्करण समुद्रतल से सर्वाधिक करीब 5700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जो कि प्रकाशन केंद्रों में से सर्वाधिक ऊंचाई है। इसके साथ ही पाठकों के अटूट विश्वास ने अमर उजाला को छह राज्यों, दो केंद्रशासित प्रदेशों के 22 संस्करणों वाले विशाल समूह में परिवर्तित कर दिया है। देवभूमि हिमाचल और अमर उजाला का जुड़ाव नया नहीं है। 20 जुलाई 1999 में चंडीगढ़ संस्करण के आरंभ के साथ अमर उजाला ने हिमाचल प्रदेश में कदम रखा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके बाद 8 दिसंबर 2005 में अत्याधुनिक मुद्रण (प्रिंटिंग) केंद्र के साथ धर्मशाला से संस्करण आरंभ किया था। अब शिमला के शोघी से भी संस्करण शुरू हो गया। इस संस्करण के साथ अब यह समाचार पत्र भारत-चीन शासित तिब्बत सीमा के अंतिम गांव तक सूरज की पहली किरण के साथ पहुंचेगा। हिमाचल प्रदेश में यह समाचार पत्र दिन का उजाला होते ही पहुंच सके, इस उद्देश्य से ही शिमला से भी इसका एक और संस्करण शुरू किया गया है। राजधानी शिमला के औद्योगिक क्षेत्र शोघी में इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक से युक्त प्रिंटिंग प्रेस स्थापित की गई है। यहां पर छपा समाचार पत्र किन्नौर के अलावा शिमला जिले के रोहडू़, रामपुर आदि क्षेत्रों के दुर्गम क्षेत्रों में भी सूर्योदय के साथ ही ताजा समाचार लेकर पहुंचेगा। सिरमौर और सोलन जिलों के दूरदराज क्षेत्रों तक भी अब अमर उजाला समय पर पहुंचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed