{"_id":"59996eca4f1c1b850c8b47bd","slug":"thakur-singh-bharmauri-statement-on-gaddi-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"'धूमल के कहने पर सीएम वीरभद्र के पीछे पड़ गई है एनडीए सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'धूमल के कहने पर सीएम वीरभद्र के पीछे पड़ गई है एनडीए सरकार'
ब्यूरो/अमर उजाला, भुट्टी कॉलोनी (कुल्लू)
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कथित नड्डी लाठीचार्ज मामले में एसटी आयोग की कार्यप्रणाली से वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी खुश नहीं हैं। उन्होंने आयोग पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। कहा कि एकतरफा सुनकर कभी भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
झूठ बोलने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मौहल नेचर पार्क में पौधरोपण के बाद भुट्टी कॉलोनी में पत्रकारों से बातचीत में वन मंत्री ने कहा कि भाजपा इस मामले को बेवजह तूल दे रही है।
विज्ञापन
चुनावी साल होने के कारण भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। हालांकि, इसका चुनाव पर कोई असर नहीं है। गद्दी समुदाय में दरार डालने की कोशिश की जा रही है। गद्दियों के जरिये भाजपा नेता टिकट हासिल करने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
कहा कि एसटी कमीशन, सीबीआई समेत अन्य जांच एजेंसियां स्वतंत्र होती हैं, लेकिन भाजपा इनसे एजेंट के रूप में काम करवा रही है। कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के कहने पर ही एनडीए सरकार सीएम वीरभद्र सिंह के पीछे पड़ी है।
बिना किसी बात के जांच एजेंसियां उनके पीछे लगाई हैं। कहा कि एडीसी के माध्यम से चार बार आयोग से मिलने का आग्रह किया, ताकि वे अपना पक्ष रख सकें, लेकिन समय नहीं दिया गया। बाद में जब मिलने पहुंचे तो आयोग के सदस्यों के साथ भाजपा नेता भी बैठे थे और हमारी बात तक सुनी नहीं गई।
उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर से पूछा कि हिमाचल में भाजपा की साठ सीटें कैसे लाओगे। जब भाजपा सरकार थी तो विकास कार्यों पर ध्यान देने की बजाय हिमाचल की जमीनें कौड़ियों की भाव बेची गईं। इस दौरान पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, प्रेमलता ठाकुर, मनु शर्मा, चंद्रकेश शर्मा, भगवाहन सिंह बौद्ध, अनिल जरियाल आदि मौजूद रहे।
हाईकमान के आदेश पर लडू़ंगा चुनाव
विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने के प्रश्न पर वन मंत्री भरमौरी बोले - हाईकमान के आदेश पर कहीं से भी चुनाव लडू़ंगा। आदेश नहीं होगा तो ऐसे ही जनता की सेवा करूंगा।