फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   TGT recruitment, appy now.

टीजीटी भर्ती, बेरोजगारों को एक और मौका

Thu, 20 Nov 2014 02:43 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
TGT recruitment, appy now.

हिमाचल के जिला मंडी में ओबीसी बैकलॉग की बैचवाईज टैट पास टीजीटी भर्ती के दौरान साक्षात्कार से वंचित रहे बेरोजगारों के लिए दोबारा आवेदन करने का सुनहरा मौका है। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशानुसार अब वंचित रहे पात्र अभ्यर्थी सादे कागज में आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रारंभिक उपनिदेशक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ओबीसी बैकलॉग के टीजीटी के पदों की भर्ती के दौरान रोजगार कार्यालय से किसी कारणवंश कुछ अभ्यर्थियों के नाम जारी नहीं हुए थे। जिन्हें अब दस दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। प्रदेश शिक्षा विभाग ने हाल ही में सितंबर और नवंबर माह में ओबीसी बैकलॉग के टीजीटी के 264 (प्रदेश स्तर) पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया था।
विज्ञापन


लेकिन पात्र होने के बावजूद रोजगार विभाग द्वारा जारी की गई सूची में कुछ अभ्यर्थियों के नाम शामिल नहीं थे। जिस पर अभ्यर्थियों ने होईकोर्ट में अपील की और होईकोर्ट के आदेश पर दोबारा बचे हुए पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बैच के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

TGT recruitment, appy now.

टीजीटी आर्टस में ओबीसी सामान्य वर्ग के 2006, ओबीसी आइआरडीपी वर्ग के 2006 के बैच तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाईटर अप टू डेट बैच, टीजीटी नॉन मेडिकल में ओबीसी सामान्य वर्ग में 2001 तक, ओबीसी आइआरडीपी में 2006 के बैच तक, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाईटर अपटू डेट बैच और वार्ड ऑफ एक्समैन 2009 के बैच तक आवेदन कर सकते हैं।

वहीं, टीजीटी मेडिकल में ओबीसी सामान्य वर्ग में 2006 के बैच तक, ओबीसी आइआरडीपी वर्ग के 2010 के बैच तक, वार्ड ऑप फ्रीडम फाईटर व वार्ड ऑफ एक्स सर्विस मैन अप टू डेट बैच के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

'हाईकोर्ट के आदेशानुसार ओबीसी टीजीटी भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी 30 नवंबर से पहले आवेदन कर सकते हैं।"
-आरके विद्यार्थी, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed