फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Terrorist attack in Punjab's Gurdaspur district high alert in Himachal

आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट, सीमाएं सील

Mon, 27 Jul 2015 08:38 PM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
Terrorist attack in Punjab's Gurdaspur district high alert in Himachal

गुरदासपुर में आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर आदि पड़ोसी राज्यों से लगती हिमाचल की सीमाओं को सील कर दिया गया है। पंजाब के साथ लगते ऊना जिले के मैहतपुर बैरियर, गगरेट, मरवाड़ी और पंडोगा बैरियर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन


प्रदेश की शक्तिपीठों, बड़े मंदिरों, बाजारों, बिजली परियोजनाओं और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में खास सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। जिलों के पुलिस अधीक्षकों को क्विक रिएक्शन टीमें एक्टिव करने को कहा गया है। राज्य पुलिस या सेना की वर्दी में पाए जाने वाले संदिग्ध लोगों से भी कड़ी पूछताछ करने को कहा गया है। डीजीपी संजय कुमार ने पूरे राज्य में अलर्ट की पुष्टि की है।

विज्ञापन

चंबा जिले में भी हाई अलर्ट जारी

Terrorist attack in Punjab's Gurdaspur district high alert in Himachal

पंजाब में आतंकी घटना के तुरंत बाद हिमाचल का पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी अंतरराज्यीय सीमाओं की चेक पोस्ट पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा बलों को पर्याप्त मात्रा में अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध करवाए गए हैं।

चंबा, कांगड़ा और ऊना जिलों में खास सतर्कता बरतने को कहा गया। खुफिया तंत्र को भी चौकस कर दिया गया। सीमांत क्षेत्रों के बैरियर पर गाडि़यों और बसों की चेकिंग बढ़ा दी गई। जम्‍मू के साथ लगते चंबा जिले में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि बॉर्डर एरिया पर अतिरिक्‍त पुलिस तैनात की गई है। ‌वहीं आईटीबीपी भी पूरी तरह चौकस है। मिंजर मेले में भी पुलिस अतिरिक्‍त पुलिस तैनात की गई है। गौर हो कि 1998 में भी चंबा के मिंजर मेले में आतंकी हमला हो चुका है। चंबा पुलिस लगातार जम्‍मू और पंजाब पुलिस के साथ संपर्क बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed