{"_id":"58f0839a4f1c1bbc4ccf4f5d","slug":"tension-at-himachal-uttrakhand-border-on-gyan-godri-jatha","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर पुलिस ने रोका जत्था, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर पुलिस ने रोका जत्था, तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के पांवटा साहिब में उत्तराखंड की सीमा पर पुलिस ने अमृतसर से हरकी पौड़ी जा रहे ज्ञान गोदड़ी जत्थे को रोक दिया है। इससे मौके पर काफी तनाव पैदा हो गया है जिसके बाद यहां काफी संख्या में उत्तराखंड पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे अमृतसर से करीब आधा दर्जन गाड़ियों में यह विवादित जत्था यहां पहुंचा था। मगर पांवटा साहिब के कुलाहल में हर बार की तरह इस बार भी उत्तराखंड पुलिस ने इन्हें राज्य में नहीं घुसने दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि काफी सालों से इनका ये विवाद चल रहा है जिसके बाद हर बार पुलिस इस जत्थे को यहां रोक लेती है। इस बार भी पुलिस पहले से ही यहां मुस्तैद थी और जैसे ही ये जत्था यहां पहुंचा पुलिस ने इसे रोक लिया।
विज्ञापन
इसके बाद यहां तनाव बढ़ा गया है। पुलिस के अनुसार जत्थे में शामिल लोग हरकी पौड़ी स्थित अपने गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी की मांग कर रहे हैं जबकि उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई है। फिलहाल यहां तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।