फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tended simply changed stoppage, buses will be standing here now.

ढली बस स्टॉपेज बदला, अब यहां से मिलेंगी बसें

Sun, 24 Aug 2014 10:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Aug 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
Tended simply changed stoppage, buses will be standing here now.

ठियोग, कुफरी, मशोबरा और करसोग से शिमला आने वाली बसों के लिए ढली में बस स्टॉप बदल दिया गया है। इन क्षेत्रों से शिमला की ओर आने वाली बसें अब बाईपास रोड में टैक्सी पार्किंग के स्थान पर खड़ी होंगी। ढली चौक पर यदि सवारियां उतारी-चढ़ाई गईं तो बस का चालान किया जाएगा। पुलिस विभाग ने नई व्यवस्था सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को बस स्टॉप बदलने के लिए ढली पहुंचे पुलिस अधिकारियों को टैक्सी ऑपरेटरों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। ऑपरेटरों का तर्क है कि बिना पूर्व सूचना टैक्सी पार्किंग से गाड़ियां हटाई जा रही हैं, जो सही नहीं है।
विज्ञापन


टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ढली के अध्यक्ष सोहन जसवाल ने बताया कि जब से बाईपास बना है, तब से गाड़ियां एचआरटीसी के डीजल पंप के नीचे सड़क किनारे ही खड़ी होती हैं। अगर यहां बस स्टॉप बनाया जाना है तो प्रशासन टैक्सियां खड़ी करने के लिए अलग जगह दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने बताया कि ढली में जाम की समस्या हल करने के लिए बस स्टॉप बदला गया है। टैक्सी ऑपरेटरों के आग्रह पर उन्हें गाड़ियां खड़ी करने के लिए अलग जगह मुहैया करवा दी गई है।


ट्रैफिक पुलिस ने शहर में जाम की समस्या हल करने के लिए मौजूदा बस स्टॉपों को बदलने की कवायद शुरू की है। शहर भर में ऐसे स्थानों से बस स्टॉप बदले जा रहे हैं जहां बसें खड़ी रहने से जाम लगता है।

इसी कड़ी में ढली बस स्टॉप भी बदला जा रहा है। ढली के अलावा संजौली, लक्कड़ बाजार, टुटीकंडी क्रॉसिंग और छोटा शिमला में भी बस स्टॉप बदलना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed