फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ten playgrounds will be built to save youth from drugs

Shimla News: युवाओं को नशे से बचाने के लिए बनेंगे दस खेल मैदान

Wed, 15 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ten playgrounds will be built to save youth from drugs
खास खबर...
विज्ञापन

नए साल में 4.24 करोड़ रुपये से नगर निगम बनाएगा खेल मैदान, वार्डों में चिह्नित की जमीन
शहरी विकास विभाग मुहैया करवाएगा बजट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के युवाओं को नशे से बचाने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम नए साल में दस नए खेल मैदान बनाएगा। इसके लिए वार्डाें में जमीन चिह्नित कर ली है। खेल मैदानों के निर्माण पर 4.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

नगर निगम ने इनके प्रस्ताव तैयार कर शहरी विकास विभाग को भेज दिए हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि पार्षद यदि वार्ड में बाकी कामों से पहले खेल मैदान बनाना चाहते हैं, तो इसके प्रस्ताव प्राथमिकता पर दे सकते हैं। निगम पहले इनका निर्माण करवाएगा। शहर में अभी खेल मैदानों की भारी कमी है। मजबूरन बच्चों को सड़कों या तंग गलियों में खेलना पड़ता है। निगम ने सभी पार्षदों से खेल मैदानों को लेकर प्रस्ताव मांगें थे। अभी दस प्रस्ताव निगम के पास आए हैं जिनके लिए निगम ने शहरी विकास विभाग से बजट मांगा है। निगम प्रशासन का कहना है कि बाकी पार्षद भी वार्ड में जगह उपलब्ध होने पर प्रस्ताव निगम को भेज सकते हैं। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कनलोग में क्रिकेट पिच का भी निगम ने शुभारंभ किया है। अब जल्द बजट मिलने पर खेल मैदानों का निर्माण होगा।
विज्ञापन




संजौली को मिलेगी खेल स्टेडियम की सौगात
शहर के संजौली क्षेत्र के इंजनघर वार्ड में एसपीएम खेल स्टेडियम की सौगात भी जल्द युवाओं को मिल सकती है। स्टेडियम का एक हिस्सा बरसात में ढह गया था। इसकी मरम्मत का काम अब पूरा होने वाला है। इस खेल स्टेडियम में बैडमिंटन, वॉलीबाल समेत आधा दर्जन खेलों के लिए कोर्ट तैयार होंगे। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इस स्टेडियम को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article