फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ten marks to Phd holders for PGT recruitment in Himachal Pradesh under SMC

एसएमसी भर्ती: पीजीटी बनने के लिए पीएचडी के मिलेंगे इतने अंक

Mon, 22 Jul 2019 10:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 Jul 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
Ten marks to Phd holders for PGT recruitment in Himachal Pradesh under SMC
सांकेतिक तस्वीर

अगर कोई पीएचडी डिग्री धारक स्कूल प्रबंधन समिति के तहत पीजीटी बनना चाहता है तो उसे पीएचडी के 10 अतिरिक्त अंक मिलेंगे। शिक्षा विभाग ने एसएमसी के तहत पीजीटी, टीजीटी, भाषा अध्यापक, शास्त्री और जेबीटी शिक्षकों का रोस्टर जारी किया है। विभाग ने दसवीं और जमा दो का कोई अंक नहीं रखा है।

विज्ञापन


इसके अलावा पीजीटी शिक्षक भर्ती के लिए स्नातक और शास्त्री के दस, बीएड के दस, टेट का कोई अंक नहीं, पीएचडी के दस और स्थानीय पटवार वृत्त का स्थायी निवासी जिसमें स्कूल आता है। इसके दस अंक मिलेंगे। वहीं, टीजीटी, भाषा अध्यापक व जेबीटी शिक्षक के लिए जमा दो कक्षा के पांच अंक मिलेंगे और टेट के दस अंक मिलेंगे।

विज्ञापन

छह महीने से रिक्त पदों को भरने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति आवेदन मांगेगी। संबंधित स्कूल मुखिया कार्यालय में पात्र उम्मीदवारों को तय तिथि में आवेदन पत्र जमा करने होंगे। इसके बाद संबंधित एसडीएम एसएमसी शिक्षक भर्ती के साक्षात्कार और दस्तावेज की जांच करेंगे।

उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि एसएमसी के तहत शिक्षक भर्ती के लिए मापदंड तय किए गए हैं। उसी के आधार पर शिक्षकों की भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed