{"_id":"5db19b058ebc3e93c202d539","slug":"temporary-teachers-case-hearing-will-be-after-diwali-holidays","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की छुट्टियों के बाद होगी अस्थायी शिक्षकों के मामले की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की छुट्टियों के बाद होगी अस्थायी शिक्षकों के मामले की सुनवाई
Thu, 24 Oct 2019 06:07 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Oct 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नियुक्त 15 हजार अस्थायी शिक्षकों के मामले की अब दिवाली की छुट्टियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। गुरुवार को पीटीए, पैरा, पैट और ग्रामीण विद्या उपासक के नियमितीकरण से जुड़े मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो पाई।
विज्ञापन
गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की बेंच नंबर 13 में अंतिम सुनवाई के लिए यह मामला आइटम नंबर 104 के तहत लगा था, लेकिन सुनवाई आइटम नंबर 101 तक की हो सकी है। ऐसे में अस्थायी शिक्षकों का इंतजार कुछ और दिनों के लिए बढ़ गया है।
विज्ञापन