फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tempo travelers and people traveling in crowd did not go for Jhanjidi.

Shimla News: झंझीड़ी के लिए नहीं चले और टेंपो ट्रैवलर, भीड़ में सफर कर रहे लोग

Mon, 04 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tempo travelers and people traveling in crowd did not go for Jhanjidi.
सुबह के समय नहीं मिलती ट्रैवलर में जगह, लोगों को पैदल आना पड़ता है खलीनी चौक तक
विज्ञापन

लोग विधायक जनारथा के समक्ष भी उठा चुके हैं मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के खलीनी-झंझीड़ी के लिए संचालित की जा रही एचआरटीसी की टैक्सी और टेंपो ट्रैवलर सेवा क्षेत्र की आबादी को देखते हुए कम पड़ रही है। इससे स्थानीय लोगों को भीड़ वाली टैक्सी और टेंपो ट्रैवलर में सफर करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के पार्षद चमन प्रकाश की अगुवाई में शिमला शहरी हरीश जनारथा से मुलाकात कर अतिरिक्त टेंपो ट्रैवलर और इनोवा टैक्सी चलाने की मांग उठाई थी। लेकिन अभी इसके पूरा होने की उम्मीद ही कम है, कारण, परिवहन निगम के पास अभी नई गाड़ियां नहीं हैं। नगर निगम के खलीनी वार्ड की करीब तीन हजार की आबादी और बिहार, आंजी और नेहरा गांव के लोग भी इसी सड़क से सफर करते हैं। चार हजार से अधिक की आबादी के लिए निगम की यह सेवा कम पड़ रही है। झंझीड़ी से सुबह सात बजे आईजीएमसी के लिए पहली ट्रेंपो ट्रैवलर चलता है, वहीं इसके बाद आठ बजे, साढ़े आठ, नौ, 9:30 और दस बजे तथा साढ़े दस बजे ट्रैवलर के लिए भारी संख्या में लोग स्टॉपेज पर इंतजार करते रहते हैं। इसमें जगह न मिलने पर लोगों को पैदल ही चढ़ाई चढ़कर खलीनी चौक तक आने को मजबूर होना पड़ता है। दिन के समय टाॅलैंड तक चलने वाली इनोवा टैक्सी के लिए भी लोगों की भीड़ लगी रहती है। स्थानीय निवासी सुमन, अरुण, तुषार, मधु, आर्यन और मेहश ने क्षेत्र के लिए अतिरिक्त टैक्सी चलाने और इसको तय समय पर संचालित करने की मांग की।
विज्ञापन


आबादी बढ़ने के साथ बढ़ाई जाए ट्रेवलर, टैक्सी की संख्या
पार्षद चमन प्रकाश ने कहा कि खलीनी के साथ तीन और गांव के लोग भी टेंपो ट्रैवलर और टैक्सी में सफर करते हैं। लेकिन आबादी के हिसाब से यह सेवा कम पड़ने लगी है। विधायक ने आश्वस्त किया है कि जैसे ही नई गाड़ियों आएंगी झंझीड़ी के लिए चला दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज पहुंचना होता है मुश्किल
कॉलेज छात्रा प्रियंका ने कहा कि एचआरटीसी की टैक्सी सेवा में लगाई गईं गाड़ियों में पीक ऑवर्स में जगह नहीं मिलती। कई बार यह देरी से भी आती हैं। इससे कॉलेज समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने इस रूट पर अतिरिक्त टैक्सी चलाने की मांग की है।

सुबह के समय होती है भीड़ : कश्यप
राज कश्यप ने कहा कि टैक्सी में अधिक भीड़ होने से सुबह के समय सबसे अधिक दिक्कत होती है। इसमें स्कूल कॉलेज के छात्रों के साथ अस्पताल जाने वाले लोगों को गाड़ी में जगह नहीं मिलती। इसलिए सुबह और शाम के समय अतिरिक्त टैक्सी चलाई जाए।


नए वाहन आने पर मिलेगी सेवा
एचआरटीसी टैक्सी, टेंपो ट्रैवलर सेवा के ईंचार्ज सेजु राम ने कहा कि एचआरटीसी की नई टैक्सी के आने पर ही झंझीड़ी के लिए टैक्सी की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। मौजूदा समय में झंझीड़ी के लिए सुबह सात बजे से देर शाम तक हर आधे घंटे के बाद टेंपो ट्रैवलर और इनोवा टैक्सी सेवा संचालित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article