{"_id":"5d7a66ea8ebc3e93c734b092","slug":"temperatures-rise-by-three-degrees-in-himachal-rain-expected-from-this-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में तीन डिग्री चढ़ा तापमान, इस दिन से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में तीन डिग्री चढ़ा तापमान, इस दिन से बारिश के आसार
Thu, 12 Sep 2019 09:10 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 Sep 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। 18 सितंबर तक हिमाचल में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.5, बिलासपुर में 33.5, मंडी-हमीरपुर में 33.3, भुंतर में 33.4, सुंदरनगर में 33.1, कांगड़ा में 32.7, चंबा में 31.9, सोलन में 30.2, नाहन में 29.0, धर्मशाला में 27.2, कल्पा में 25.5, शिमला में 24.4 और कुफरी में 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन