मौसम साफ होते ही गर्मी दिखाने लगी तेवर, इतने डिग्री बढ़ा पारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम साफ होते ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को ऊना में सबसे अधिक 30 डिग्री और शिमला में 20 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र ने मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा में 13 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 9 और 10 मार्च को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
बुधवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आने वाले दिनों में अधिकतम पारा और अधिक चढ़ने की संभावना है।
किस शहर में कितना बढ़ा पारा
बुधवार को कांगड़ा में अधिकतम तापमान 27.0, बिलासपुर में 28.3, हमीरपुर में 27.4, चंबा में 24.6, धर्मशाला में 21.4, भुंतर में 26.4, सुंदरनगर में 27.1, नाहन में 25.0, सोलन में 23.5, कल्पा में 14.0 और डलहौजी में 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
उधर, केलांग को छोड़कर प्रदेश के अन्य स्थानों में न्यूनतम तापमान भी बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान - 6.7 डिग्री रिकार्ड किया गया।
कल्पा-मनाली में 1.0, भुंतर में 4.4, शिमला में 8.1, धर्मशाला में 8.2, ऊना में 8.8, नाहन में 11.7, मंडी में 9.2, बिलासपुर में 6.9 और चंबा में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।