{"_id":"5ca75606bdec22144763367d","slug":"temperature-rise-up-to-24-degree-celsius-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के पूर्वानुमान के बीच शिमला में 24 डिग्री पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के पूर्वानुमान के बीच शिमला में 24 डिग्री पहुंचा पारा
Fri, 05 Apr 2019 07:34 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Apr 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश के पूर्वानुमान के बीच राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 24 डिग्री पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। नाहन में रात न्यूनतम पारा 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला में दिन भर मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.6, बिलासपुर में 33.5, हमीरपुर में 32.8, कांगड़ा में 32.4, सुंदरनगर में 32.2, नाहन में 30.8, चंबा में 30.7, सोलन में 28.0, धर्मशाला में 22.4, कल्पा में 20.2, डलहौजी में 19.2 और केलांग में 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
दिन का तापमान बढ़ने के साथ ही रात के पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। गुरुवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.0, सुंदरनगर में 14.3, धर्मशाला में 13.6, ऊना में 15.7, नाहन में 16.7, सोलन में 13.0, कांगड़ा में 16.3, हमीरपुर में 15.8, डलहौजी में 14.4, मनाली में 7.0 और केलांग में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नौ अप्रैल तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन