फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teenaged girls jump into Sutlej river in himachal pradesh

सतलुज में कूदीं दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राएं, एक को बचाया

Tue, 05 Dec 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुन्नी (शिमला)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुन्नी (शिमला) Updated Tue, 05 Dec 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
teenaged girls jump into Sutlej river in himachal pradesh

जिला शिमला के सुन्नी की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं ने सोमवार को सतलुज नदी में छलांग लगा दी। एक छात्रा को बचा लिया गया है जबकि दूसरी का देर शाम तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन



























सुन्नी स्कूल की छात्राओं ने एक साथ आत्महत्या का कदम क्यों उठाया, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बचाई गई छात्रा अभी बयान देने की हालत में नहीं है। उसे उपाचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया है। 
विज्ञापन


छात्राओं के इस कदम से अभिभावक और स्कूल प्रबंधन भी हैरान है। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार सोमवार को दोनों छात्राएं घर से स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर मंदिर के पास रहीं

teenaged girls jump into Sutlej river in himachal pradesh

वे सतलुज किनारे कालीघाट मंदिर के पास दिन भर रहीं। उसके बाद शाम पांच बजे छलांग लगा दी। मौके पर स्कूल बैग मिले हैं। शुरुआती जांच में कुछ चश्मदीदों ने उन्हें दिन में आपस में उलझते हुए भी देखा। उनसे पूछा भी गया कि वे यहां क्या कर रही हैं। 


उसके बाद दोनों वहां से कुछ दूर चली गईं। अंधेरा होने के कारण दूसरी छात्रा को नहीं बचाया जा सका। एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। बचाई छात्रा बयान देने के काबिल नहीं है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed