{"_id":"5ab753154f1c1bbe758b7614","slug":"technomac-scam-2100-crore-rupee-ed-will-probe-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"2100 करोड़ के घोटाले में अब ईडी कसेगा शिकंजा, मांगे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2100 करोड़ के घोटाले में अब ईडी कसेगा शिकंजा, मांगे दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के बहुचर्चित 2100 करोड़ के इंडियन टेक्नोमैक घोटाले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी हरकत में आ गया है। ईडी ने घोटाले की जांच कर रही सीआईडी को पत्र लिखकर मामले से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। ईडी ने यह कवायद मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका को देखते हुए शुरू की है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि मामले में बैंकों से लिए लोन की रकम को अवैध रूप से विदेश में निवेश किया गया। चूंकि यह रकम चार हजार करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है, ऐसे में ईडी मनी लांड्रिंग के पहलू की जांच करना चाह रही है।
विज्ञापन
डीजीपी सीता राम मरडी ने ईडी की ओर से मामले से जुड़े दस्तावेज मांगने की पुष्टि की है। उधर, मामले में गिरफ्तार पूर्व आईएएस के बेटे विनय शर्मा को शनिवार को पांवटा साहिब स्थित कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
कोर्ट ने सीआईडी को विनय की चार दिन की और रिमांड दे दी है। विनय से हुई पूछताछ के बाद यह बात सामने आई है कि मामले में सिर्फ कर चोरी ही नहीं, बल्कि जमीन की खरीद-फरोख्त में भी बड़ा घपला हुआ है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी सीआईडी विनोद कुमार धवन पांवटा पहुंच कर मामले की निगरानी कर रहे हैं।